फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 प्रतिशत महिलाएं नजरअंदाज करती हैं यह बीमारी, सबूत हैं ये 7 संकेत

Tue, 28 Aug 2018 05:56 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
couple
शरीर में मौजूद हॉर्मोन ज्यादा या कम मात्रा में डिसचार्ज होने को हार्मोनल असंतुलन कहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर में हार्मोंस का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। आज के समय में महिलाओं में ये परेशानी एक आम परेशानी बन गई है और इसके सबसे बड़े कारण हैं बदलता लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदत। ज्यादातर महिलाओं में यह परेशानी 40 से 50 की उम्र में देखने को मिलती है। अक्सर महिलाएं इसके लक्षणों को हल्के में लेती हैं, लेकिन सही समय पर इसकी पहचान कर इसका इलाज कराना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं महिलाओं में हार्मोन असंतुलन के संकेत...
विज्ञापन

2 of 5
sleep disorder
गुस्सा आना या चिड़चिड़ापन
हार्मोन असंतुलित होने पर सबसे पहला बदलाव आपके मूड पर दिखेगा। इसका सीधा असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। आप बात-बात पर बेवजह गुस्सा करने लगती हैं।

नींद आना और थकावट
अगर आपको हर समय नींद आएं। बिना कोई काम करें भी आप थका-थका महसूस करें तो गलती से भी इसे इग्नोर न करें। इसके पीछे हार्मोन्स का असंतुलन होना हो सकता है। दरअसल, जब हार्मोन्स असंतुलित होते हैं तो हमारे शरीर में प्रोजेस्टेरॉन का मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आपको हर समय थकावट महसूस होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
women eating apple
बहुत ज्यादा पसीना आना
अगर आपको सामान्य से ज्यादा पसीना आने लगे तो इसके पीछे का कारण भी हार्मोंस में गड़बड़ी हो सकता है, क्योंकि हार्मोंस असंतुलित होने पर शरीर के टेम्परेचर में भी बदलाव आता है। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
 
ज्यादा भूख लगना
अगर आपको अचानक ज्यादा भूख लगने लग जाएं तो यह भी हार्मोंस असंतुलित होने का इशारा हो सकता है। दरअसल जब हमारे शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन के स्तर में कमी आती है तो हमें जरूरत से भी ज्यादा भूख लगने लगती है। इतना ही नहीं आप ज्यादा खाने लगते हैं जिस कारण आपका वजन बढ़ने लगता है।

4 of 5
Depression
डिप्रेशन
हार्मोन गड़बड़ी की वजह से कई महिलाओं को तनाव की समस्या भी हो जाती है। अगर वक्त रहते आप इस पर ध्यान नहीं देंगी तो यह तनाव डिप्रेशन या किसी मानसिक परेशानी का रूप ले सकता है। ऐसे में समय रहते इस समस्या का इलाज जरूर करा लें।

शारीरिक संबंध बनाने में अरूचि
हार्मोन में गड़बड़ होने का बुरा असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ सकता है। दरअसल हार्मोन में गड़बड़ होने के कारण हमारे शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, जिसके चलते शारीरिक संबंध बनाने में रूचि नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
depression
याददाश्त कमजोर होना
हार्मोन के असंतुलित होने पर कई महिलाओं की याददाश्त पर असर पड़ता है। वो छोटी-छोटी बातें भूलने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप छोटी छोटी बातें भूल जाती हैं तो यह हार्मोनल असंतुलन का इशारा हो सकता है।
 
पिंपल्स
अगर आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकल आए और ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहे तो यह भी हार्मोंस अंसतुलन का ही संकेत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें