फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Yoga Pose For Couple: कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये योगासन, इनकी वजह से रिश्ता होता है और मजबूत

Thu, 12 Feb 2026 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Yoga Poses For Couples: कुछ योगासन ऐसे होते हैं, जिन्हें कपल्स को साथ में करना चाहिए। यहां हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये योगासन, इनकी वजह से रिश्ता होता है और मजबूत - फोटो : Adobe stock
Best Yoga Poses For Couples: वैलेंटाइन वीक का समय प्रेम और अपनापन जताने का होता है। इस दौरान जो कपल्स अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं, उनके लिए योग एक बेहतरीन तरीका है। सिर्फ समय बिताने के लिए नहीं, बल्कि शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए भी योगासन बहुत फायदेमंद हैं।

 कपल्स योग से एक-दूसरे के साथ तालमेल और समझ बढ़ा सकते हैं, स्ट्रेस कम कर सकते हैं और रिलेशनशिप को और भी गहरा बना सकते हैं। कुछ योगासन ऐसे होते हैं, जिन्हें कपल्स साथ में कर सकते हैं, जिससे बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, संतुलन सुधरता है और मानसिक शांति मिलती है। 

इस लेख में हम आपको बताएंगे साथ में करने योग्य कुछ आसान और असरदार योगासन, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ आज़मा सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
नौकासन - फोटो : freepik
1. नौकासन 
  • दोनों पार्टनर जमीन पर आमने-सामने बैठें और पैरों को स्ट्रेच करते हुए पीठ सीधी रखें।
  • अब दोनों अपने पैरों को उठाएं और टखनों या जांघों को आपस में मिलाएं, ताकि पैरों से संतुलन बन सके।
  • हाथों को आगे की ओर फैलाएं और एक-दूसरे का हाथ पकड़ें। 
  • इस स्थिति में दोनों एक-दूसरे के सहयोग से संतुलन बनाए रखते हैं।
  • रीढ़ को सीधा रखें और पेट की मांसपेशियों को हल्का कसें।
  • इस पोज को 20–30 सेकंड तक रखें। 
  • शुरुआती लोग 10–15 सेकंड भी कर सकते हैं और धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं।
  • अंत में सांस धीरे-धीरे छोड़ते हुए पैरों और हाथों को नीचे लाएं और आराम करें।
विज्ञापन

3 of 5
नौकासन - फोटो : instagram

लाभ- 
  • पेट और कोर मसल्स मजबूत होते हैं, जिससे पेट सपाट और मांसपेशियां टोन होती हैं।
  • संतुलन और समन्वय बढ़ता है, क्योंकि दोनों को एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाना पड़ता है।
  • मानसिक फोकस बढ़ता है और भरोसा मजबूत होता है।
  • साथ में करने से रिलेशनशिप में सहयोग और ऊर्जा का अनुभव होता है।

 

4 of 5
बालासन
2. बालासन
 
  • दोनों पार्टनर जमीन पर घुटनों के बल बैठें। 
  • पैरों को पीछे की ओर आराम से फैलाएं।
  • धीरे-धीरे आगे झुकें और हाथ फैलाकर सामने की ओर जमीन पर रखें।
  • आपस में हाथ या कंधे हल्के से छू सकते हैं। 
  • यह हल्का टच या कनेक्शन रिलेशनशिप को मजबूत बनाता है।
  •  माथा जमीन पर टिकाएं और गहरी, आरामदायक सांस लें।
  •  30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। 
  • अगर जरूरत लगे तो समय बढ़ाकर 1–2 मिनट भी रखा जा सकता है।
  • धीरे-धीरे उठें और आराम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बालासन

लाभ-
  • कमर, कूल्हों और रीढ़ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है।
  • तनाव और थकान को कम करता है, मानसिक शांति देता है।
  • रिलेशनशिप में भावनात्मक जुड़ाव और आत्मीयता बढ़ाता है।
  • शरीर को आराम और विश्राम का अनुभव देता है, जिससे दिनभर की थकान कम होती है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें