क्या है एक्रो योग
एक्रो योग एक तरह का कपल योग है, जिसमें पार्टनर एक साथ योग करके बॉडिंग, समन्वय और आत्मविश्वास विकसित करते करते हैं। अगर इस योग को रोजाना 45 मिनट किया जाए, तो यह मजबूती बढ़ाने के साथ-साथ पेट की चर्बी भी कम करता है। यह पेट, जांघ, बाजू को सही आकार में लाता है। इसलिए यह योग महिलाओं के लिए सबसे बेहतर है। इस योग की शुरुआत करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपका पार्टनर आपके शरीर की फिटनेस और ताकत को समझता हो, क्योंकि इन बातों का ध्यान रखकर ही आप एक्रो योग को आसानी से कर सकते हैं।