exercise
- फोटो : pixa
ताड़ासन
ताड़ासन में ताड़ा का अर्थ है- पर्वत। जैसे एक पर्वत बिना हिले-डुले अपनी दृढ़ता से खड़ा रहता है, वैसे ही यह आसन भी दृढ़ता से खड़े होने की शक्ति प्रदान करता है। ताड़ासन करने से एक्रगता बनी रहती है। यही नहीं, इस आसन को करने से श्वास सतुंलित रहती है। आसान को करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि इस आसान को करते समय कमर और गर्दन झुकनी नहीं चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को खीचें। इस आसान को आप 2-4 मिनट तक करें और फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।