फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: रसोई का काम करते समय महिलाओं के शरीर के इन अंगों में होता है दर्द, तो करें ये योगाभ्यास

Sat, 19 Aug 2023 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गृहणी के लिए योगासन - फोटो : iStock
Yoga Tips: अक्सर गृहणी को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती हैं। घर परिवार संभालने और रसोई के कामकाज के कारण उनके शरीर के कुछ अंगों में दर्द बना रहता है। यह दर्द अचानक से बढ़ जाता है या काम के दौरान परेशानी बन जाता है। आटा गूंथते समय कलाई और उंगलियों में दर्द होने लगता है, तो वहीं कपड़े धोते समय या फिर घर की सफाई के दौरान कमर में दर्द बढ़ जाता है। जो महिलाएं डिश वाशिंग करती हैं, या किचन में ज्यादा समय तक खड़े होकर काम करती हैं, उनकी पीठ व रीढ़ में भी दर्द रहता है। भारतीय महिलाएं अधिकतर घरेलू कामकाज के दौरान होने वाले इस दर्द को नजरअंदाज करती रहती हैं। हालांकि महिलाएं आराम से कुछ योगासन या व्यायाम करके कलाई, हाथ, पैर और पीठ व कमर के दर्द से राहत पा सकती हैं। चलिए जानते हैं गृहणियों के लिए फायदेमंद योगासनों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
मलासन - फोटो : istock
कूल्हों और जांघों के दर्द के लिए योगासन

मलासन- जिन महिलाओं के पैरों और जांघों में दर्द रहता है, उन्हें मलासन करना चाहिए। मलासन के अभ्यास से पैर, कूल्हों और जांघों की हड्डियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। घुटनों को मोड़कर हाथों को नमस्ते का पोज बनाकर बैठ जाएं। इस पोज में घुटनों के बीच दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
कमर और पीठ दर्द के लिए योगासन

भुजंगासन- दिनभर खड़े खड़े काम करने से अक्सर महिलाओं की कमर और पीठ में दर्द होने लगता है। ऐसे में उन्हें नियमित भुजंगासन योग का अभ्यास करना चाहिए। ये आसन कमर दर्द से राहत दिलाता है। भुजंगासन करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट लाएं। अब पैरों को आपस में मिलाकर हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध पर रखें। माथे को जमीन पर रखें और गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। फिर दोनों हाथों को सीधा खड़ा करके करीब 15-20 सेकेंड के लिए इसी अवस्था में रहें। बाद में सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य मुद्रा में लौट आएं।  

4 of 5
वशिष्ठासन - फोटो : Istock
कलाई और हाथों के लिए योगासन

वशिष्ठासन - हाथ और कलाइयों की मजबूती के लिए वशिष्ठासन योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस आसन से हाथों पर जोर पड़ता है जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने के लिए एक हाथ पर अपने पूरे शरीर का भार रखते हुए दूसरे हाथ को आसमान में हवा में उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्दन दर्द के लिए योग - फोटो : iStock
गर्दन और कंधों के दर्द के लिए योगासन

मकरासन- अगर कंधों और गर्दन में अक्सर दर्द रहता हो तो मकरासन योग का अभ्यास करें। इससे रीढ़ सामान्य स्थिति में आती है और गर्दन-कंधों में दर्द की समस्या को कम किया जा सकता है। कंधे और गर्दन की मांसपेशियों की अकड़न को कम करने के लिए मकरासन का अभ्यास करने के लिए पेट के बल लेट कर दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं। सिर और कंधों को ऊपर उठाते हुए हथेलियों पर स्टैंड बनाकर ठुड्डी रख लें। गहरी सांस लें और कोहनियों को हल्का फैला लें। अब दोनों पैरों को नीचे से ऊपर लेकर जाएं। ये चक्र दोहराएं।
-----------------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें