फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: वजन कम करने के लिए नए साल से शुरू करें इन योगासनों का अभ्यास

Tue, 13 Dec 2022 11:33 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नए साल से करें इन योगासनों का अभ्यास - फोटो : istock

Yoga Asanas for Weight Loss: नया वर्ष नई आशाओं, अभिलाषाओं के साथ आता है। नए साल पर कई लोग बीते हुए साल की गलतियों को न दोहराने का निश्चय करते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ लक्ष्य तय करते हैं। इसे 'नववर्ष संकल्प' कहा जाता है। बेहतर भविष्य के लिए सबसे जरूरी है, बेहतर स्वास्थ्य। जब आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है तो आप नए किसी चीज की चाह करते हैं और उसे पाने के लिए पूरी क्षमता से प्रयास करते हैं। कई बार बिगड़ा स्वास्थ्य ही आपकी खुशियों, सपनों को पूरा करने के मार्ग में बाधा बन जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक स्वस्थ मन और तन दोनों पर नए वर्ष से काम करें। जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ होता है और वह मोटापा कम करना चाहते हैं तो उन्हें नए साल से वजन कम करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। वजन कम करना इतना भी कठिन नहीं, हालांकि तरीका सही होना चाहिए। योग मस्तिष्क और शरीर दोनों के लिए लाभकारी है। ऐसे में वजन कम करने के लिए नए साल से कुछ ट्रेंड योगासनों के अभ्यास की शुरुआत करें। नियमित तौर पर कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को कम करती है और शरीर को स्वस्थ व सुडौल बनाती है। ये रहे नए साल में वजन कम करने के लिए ट्रेंडी योगासन।

विज्ञापन

2 of 5
अधोमुख शवासन - फोटो : Istock
अधोमुख शवासन

इस आसन को अंग्रेजी में डाउनवर्ड डॉग पोज़ कहते हैं। इस योग के अभ्यास से शरीर में मजबूती आती है और बैलेंस भी बनता है। पेट की चर्बी घटाने और वजन कम करने के लिए अधोमुख शवासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत होती है। लोअर बाॅडी फैट को कम करने के लिए यह योगासन बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

3 of 5
चतुरंग दंडासन - फोटो : istock
चतुरंग दंडासन

पेट की चर्बी को कम करने के लिए चतुरंग दंडासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योगासन को प्लैंक पोज़ भी कहते हैं। शरीर के निचले भाग के बढ़े वजन को नियंत्रित करने के लिए इस योगासन को नियमित करें। इस आसन के कई फायदे हैं। इस कारण चतुरंग दंडासन हर साल ट्रेंड में रहता है। बाॅडी पोस्चर में सुधार के लिए भी यह आसन कर सकते हैं।

4 of 5
वीरभद्रासन - फोटो : istock
वीरभद्रासन

वॉरियर पोज यानी वीरभद्रासन का अभ्यास करने कई बाॅलीवुड अभिनेत्रियां भी करती हैं। एक्ट्रेस जैसी स्लिम बाॅडी के लिए वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। शरीर को खोलने के लिए इस आसन को अच्छा माना गया है। पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करने के लिए किसी एक ही आसन को करना चाहते हैं तो वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगासन के फायदे - फोटो : Pixabay
Year Ender 2022: साल 2022 में ये योगासन रहे ट्रेंड में, निरोग रहने के लिए लोगों ने किया अभ्यास

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें