धनुरासन
- फोटो : social media
धनुरासन
धनुरासन के अभ्यास से थायराइड में बहुत फायदा मिलता है। ऊर्जावान रहने के साथ ही मोटापे को कम करने के लिए भी धनुरासन कर सकते हैं। धनुरासन के अभ्यास के लिए मैट पर पेट के बल लेटकर घुटनों को कमर के पास ले जाएं। अब हाथ से दोनों टखनों पकड़ने का प्रयास करें। फिर सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर का भार पेट के निचले हिस्से पर रखें। कुछ देर इसी अवस्था में रूकें, बाद में सामान्य स्थिति में आ जाएं।