फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: अगर आर्थराइटिस की समस्या से हैं पीड़ित तो भूल से भी न करें इन योगासनों का अभ्यास

Mon, 07 Aug 2023 09:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोजाना योगासनों से आर्थराइटिस में मिलता है लाभ - फोटो : istock
Yoga Asanas Should Avoid in Arthritis: उम्र बढ़ने में कुछ शारीरिक समस्या होना आम बात है। आयु के साथ जीवनशैली संबंधी शिकायत बढ़ने लगती है। अक्सर लोगों को कमर दर्द या जोड़ो के दर्द की समस्या रहती है, जो रोजाना की जीवनशैली को प्रभावित करती है। उठने-बैठने में दर्द महसूस होता है। गठिया की समस्या तो पिछले दो दशकों में तेजी से बढ़ी है। गठिया या आर्थराइटिस की समस्या केवल उम्रदराज लोगों को ही नहीं, बल्कि कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है। आर्थराइटिस की समस्या से निजात पाने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ जीवनशैली में सुधार की सलाह देते हैं। वहीं कमर, पीठ या जोड़ो में दर्द से राहत पाने के लिए योग को एक असरदार तरीका माना गया है। कुछ योगासन आर्थराइटिस की समस्या को कम करने में सहायक हैं। गठिया के लिए भले ही कई योगासन फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ योग ऐसे भी हैं जो आर्थराइटिस के मरीजों को नहीं करना चाहिए। कुछ योगासन करने से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आर्थराइटिस की समस्या में कौन सा योग करना चाहिए और किस योगासन से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
योग - फोटो : istock
आर्थराइटिस में न करें ये योग

विन्यास

विन्यास योगाभ्यास में सूर्य नमस्कार को छोटे रूप में किया जाता है। विन्यास के अंतर्गत फलकासन, अष्टांग नमस्कार आसन किए जाते हैं। यह अन्य योग की तुलना में कुछ हद तक अरेबिक स्टाइल में होता है। यह आसन गतिशील होता है, जिसकी तेज क्रियाएं आर्थराइटिस मरीजों को आसन बदलने के लिए अधिक समय देने में परेशानी करता है। इस आसन से कलाई और ज्वाइंट पर दबाव पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
योग - फोटो : अमर उजाला
बिक्रम योग

बिक्रम योग को हाॅट योगा भी कहते हैं। इस योग में कई शैली शामिल हैं। बिक्रम योग का एक सेशन लगभग 90 मिनट को हो सकता है। हर सेशन में 26 आसन और दो श्वसन एक्सरसाइज होती हैं। इस योग को करते समय कमरे का तापमान 85 डिग्री होना चाहिए। हालांकि आर्थराइटिस से पीड़ित लोग को भी इस योग को करने से बचना चाहिए।

4 of 5
वीरभद्रासन - फोटो : istock
आर्थराइटिस के लिए फायदेमंद योग

वीरभद्रासन योग


वीरभद्रासन को योद्धा पोज भी कहते हैं। यह आसन जोड़ों में दर्द, कमर दर्द की समस्या से राहत दिलाता है। इस आसन को करते समय शरीर की मुद्रा पहाड़ों जैसी बनती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रिज पोज - फोटो : istock
सेतुबंधासन

इस योग को करने के लिए पेट के बल लेटकर पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करके घुटनों को मोड़ लें। अब हथेलियों को खोले और हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर रखते हुए सांस लें। कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं और सांस को छोड़ते हुए दोबारा पुरानी अवस्था में आ जाएं। 
 
---------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें