Yoga Tips: शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए योग का अभ्यास लाभकारी होता है। योग के नियमित अभ्यास से शरीर और मस्तिष्क दोनों की सेहत को फायदा होता है। योग करने से शरीर में लचीलापन और शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही ध्यान और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे में योग विशेषज्ञ नियमित योगासन के अभ्यास को फायदेमंद मानते हैं। हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। कोरोना काल के दौरान लोगों में नकारात्मकता बढ़ी। लॉकडाउन में घरों में बंद लोगों में कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों को बढ़ा दिया। कोविड के कारण लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर जो असर देखने को मिला, उससे आने वालों वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में योग के अभ्यास से मानसिक सेहत में सुधार किया जा सकता है। एकाग्रता बढ़ाने, तनाव और चिंता से राहत दिलाने और अवसाद की समस्या को दूर करने के लिए इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।