Yoga Tips For kids: योग हर तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं के समाधान का एक बेहद विकल्प है। योगासन से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। तरह-तरह की बीमारियां प्रतिदिन योगासन करने से दूर हो जाती हैं। योग का उम्र से कोई नाता नहीं होता। बच्चे हों या बड़े लोग, सभी के लिए योग फायदेमंद होता है। आज बच्चों के लिए योग के महत्व के बारे में जानेंगे। कई बच्चे पढ़ाई को लेकर अपना पूरा ध्यान नहीं दे पाते। पढ़ाई के दौरान मस्तिष्क इधर-उधर की बातों में लगा रहता है और ध्यान भटकने से बच्चे जल्दी ज्ञानवर्धक बातों को नहीं सीख पाते हैं। इसमें बच्चों की गलती नहीं होती। ये मस्तिष्क के एकाग्र न होने की वजह से होता है। ऐसे में योग मन और मस्तिष्क को एकाग्र करने में मदद करता है। अगर आपको भी अपने बच्चों में ये समस्या दिखती है तो उन्हें दो खास योगासन करवाना शुरू करें। इन योगासन से बच्चों का ध्यान केंद्रित होगा और याददाश्त तेज होने के साथ ही पढ़ाई में मन भी लगेगा। चलिए जानते हैं कि ध्यान केंद्रित करने और याददाश्त तेज करने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए।