फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: सोते समय लेते हैं खर्राटे तो इन योगासनों का करें अभ्यास, आएगी चैन की नींद

Sat, 01 Apr 2023 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Snoring sleeping new - फोटो : istock
Yoga Tip : पूरा दिन कामकाज के कारण लोग बहुत थक जाते हैं। थकान को दूर करने के लिए लोग रात में चैन की नींद सोना चाहते हैं। लेकिन अक्सर किसी कारण से नींद में समस्या आ सकती है।  ठीक से नींद न आने की एक वजह खर्राटे आना है। सोते समय खर्राटे लेना आम बात है लेकिन तेज खर्राटों की आवाज से आसपास सो रहे लोगों की नींद खराब हो सकती है। तेज खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए लोग उपचार तलाशते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं कि खर्राटों से छुटकारा पाने का सही उपचार क्या है। योग कई तरह की बीमारियों से बचाता है और निजात दिलाता है। योग से खर्राटो की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यहां आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो खर्राटों की समस्या को दूर करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धनुरासन - फोटो : social media
धनुरासन

जिन लोगों को खर्राटे की समस्या हो, उन्हे धनुरासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस योग के अभ्यास से सीने की मांसपेशियों को राहत मिलती है। श्वास संबंधी समस्याएं दूर होती हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
सिंह पोज - फोटो : istock
सिंहासन

इस योग को करते समय शरीर की मुद्रा सिंह के समान होती है। खर्राटे से छुटकारा दिलाने के लिए ये सर्वोत्तम आसन है । मुँह, दांत, गले और जीभ के रोग भी इस आसन के अभ्यास से दूर होते हैं ।

4 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भुजंगासन फायदेमंद है । इस आसान के अभ्यास से फेफड़े खुल जाते हैं और ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही रक्त संचार में सुधार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्राणायाम - फोटो : Istock
कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति नींद की समस्याएं को दूर करने में सहायक है । इस योग से साइनस की सफाई हो  पाती है और नींद मे खर्राटे से छुटकारा मिलता है।
---------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें