फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण: बीमार कर देगी ये जहरीली हवा, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Mon, 29 Oct 2018 12:56 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
air pollution - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर दिल्ली एक बार फिर से चर्चा में है।  हवा में जहरीली गैसों की मात्रा बढ़ने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ आंखों में जलन की भी शिकायत सामने आ रही है। दरअसल, बढ़ते प्रदूषण के चलते ये परेशानियां होना आम बात है। ऐसा तब होता है जब कम तापमान और कोहरा मिलकर वातावरण में कंबल की तरह प्रदूषण की एक परत तैयार करते हैं। इस परत पर धूलकण इकट्ठे हो जाते हैं और वापस वातावरण में घूमते रहते हैं।  प्रदूषण के बीच इन दिनों स्मॉग शब्द भी बहुत चर्चा में है।  स्मॉग दो शब्दों से मिलकर बना एक शब्द है। इसका मतलब है धुंए और धुंध का मिश्रण। आइए जानते हैं प्रदूषण से होने वाली बीमारियों, लक्षण और बचाव के बारे में-

विज्ञापन

 
प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के लक्षण 
-ज़ुकाम होना
-सांस लेने में तकलीफ
-आंखों में जलन 
-खांसी, टीबी और गले में में इन्फेक्शन
-साइनस, अस्थमा
-फेफड़ों से सम्बंधित बीमारियां

वायु प्रदूषण से बचाव
-घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मुंह पर मास्क का उपयोग करें। इसके अलावा आंखों पर चश्मा भी लगाएं। ध्यान रखें चेहरे पर लगे मास्क को बार-बार छूना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन

-एक मास्क को एक बार ही प्रयोग करें। एक ही मास्क का प्रयोग बार-बार करके आप वायरस और कई तरह के इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं।
-घर के बाहर सड़कों को गीला करके रखें ताकि धूल के दूषित कण हवा में न उड़े पाएं। इसके अलावा घर पर भी साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
-घर से बाहर तभी बाहर टहलने के लिए निकलें जब पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर कम हो।

प्रदूषण से बचाव के लिए ऐसी रखें डाइट-
-खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं  गुड़ खून साफ करता है।  इससे आप प्रदूषण से बचे रहेंगे। 
-फेफड़ों को धूल के कणों से बचाने के लिए आप रोजाना एक गिलास गर्म दूध जरूर पियें। 
- अदरक का रस और सरसों का तेल नाक में बूंद-बूंद कर डालने से भी आप हानिकारक धूल कणों से भी बचे रहेंगे।
- खुद को प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। 

वायु प्रदूषण से बचाव के ये हैं कुछ आयुर्वेदिक उपाय
-शहद में काली मिर्च मिलाकर खाएं, आपके फेफड़े में जमी कफ और गंदगी बाहर निकल जाएगी। 
-अजवायन की पत्तियों का पानी पीने से भी व्यक्ति का खून साफ होने के साथ शरीर के भीतर मौजूद दूषित तत्व बाहर निकल जाते हैं।
-तुलसी प्रदुषण से आपकी रक्षा करती है, इसलिए रोजाना तुलसी के पत्तों का पानी पीने से आप स्वस्थ बने रहेंगे।
-ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का सेवन करना शुरू कर दें। 

(नोट: यह लेख आपकी समझ और जागरूकता बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें