फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल चहलकदमी करके दें बढ़ते वजन को मात, बस ध्यान में रखें ये बातें

Fri, 03 Feb 2017 05:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वजन कम करने में चहलकदमी काफी मददगार साबित हो सकती है। इससे आप काफी आसानी से वजन कम कर सकते हैं क्योंकि ये जिम जाने जितना कठोर काम नहीं होता। लेकिन आपको वॉकिंग पर जाते समय इन बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए-
विज्ञापन

2 of 6
सही जूतों का चुनाव-
सबसे पहले अगर आपको किसी चीज पर ध्यान देने की जरुरत है तो वो हैं आपके जूते। आप दूसरे जूतों की जगह जॉगिंग शूज का ही चुनाव करें तो बेहतर है क्योंकि ये एड़ियों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है और आपको चोट लगने से बचाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
एड़ियों से करें वॉकिंग-
अगर आप वॉकिंग का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इस स्टेप पर गौर करना काफी जरूरी हो जाता है। कभी भी वॉकिंग पंजों के सहारे न करें बल्कि आपकी एड़ियां जमीन पर पहले पड़नी चाहिए। 

4 of 6
जल्दी जल्दी वॉक करें-
लंबे-लंबे कदम रखने की जगह छोटे-छोटे लेकिन जल्दी-जल्दी कदम रखें। जल्दी-जल्दी वॉक करने से ही आप ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे। ये आपके वजन को जल्दी घटाने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

5 of 6
बाजुओं का भी इस्तेमाल-
वॉकिंग के दौरान अपने बाजुओं की मदद लेना न भूलें। वॉकिंग के दौरान अपने हाथों को अपने शरीर से 90 डिग्री की कोण पर रखें।  इससे वॉकिंग के दौरान आपकी मांसपेशियों की भी एक्सरसाइज हो जाएगी। साथ ही अपने कमर को सीधा रखना न भूलें। अपने कंधों को एकदम सीधा रखें। ये आपके लिए ज्यादा प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोयोग से करें ये काम-
अंत में जो सबसे महत्वपूर्ण चीज तो ये है कि वॉकिंग को फन की तरह लें। कोई भी काम जब आप मन से और खुशनुमा अंदाज में करते हैं तो उसका प्रभाव आप पर सकारात्मक पड़ता है। तो इस काम में अपने दोस्तों और पार्टनर को भी शामिल कीजिए और पूरे मन से मजाकिया अंदाज में वॉकिंग कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें