शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरुरी है। कहा जाता है कि करें योग, रहें निरोग। अलग-अलग आसनों को करने के अलग-अलग फायदे होते हैं। एक ऐसा आसन है, जिसे करने से महिलाओं को खास लाभ मिलता है। इस आसन को बद्धकोणासन कहा जाता है। कारण कि इस आसन में एक कोण बनता है। इस आसन के दौरान पैरों को तेज गति में हिलाया जाता है और वह तितली के पंखों जैसे प्रतीत होते हैं। इसलिए इस आसन को तितली आसन भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, बद्धकोणासन कैसे किया जाता है और इसके क्या फायदे हैं: