टैटू एक फैशन स्टेटनमेंट बन गया है। हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में आपने अलग-अलग डिजाइन के टैटू को देखा होगा और मन में ये इच्छा भी जगी होगी क्या हम भी टैटू बनवाएं। लेकिन क्या आपको पता है अब आप इसी टैटू के आधार पर अपने शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
टैटू
- फोटो : Indian Express
रिसर्चर Dermal Abyss ने शोध में एक ऐसे टैटू को खोज निकाला है जो डायबटीज के मरीजों के लिए काफी खास है। यानि कि टैटू का कलर शुगर लेवल के अनुसार बदलेगा और आपको पता चल जाएगा कि आपको कब इंसुलिन लेना है। शरीर में ग्लूकोज के लेवल के आधार पर टैटू का कलर पिंक से पर्पल होगा जिससे पेशेंट शुगर के लेवल को खुद मॉनिटर कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
टैटू
- फोटो : Indian Express
हारवर्ड और एमआईटी ने अपनी शोध की जानकारी ब्लॉग में दी। इन टैटूज को ‘बायोसेंसर टैटूज’ नाम दिया गया है जो कि शरीर के कॉन्टेक्ट में आते ही शुगर लेवल के बेस पर अपना रंग बदल लेगा।
4 of 5
टैटू
- फोटो : Indian Express
इसके साथ ही ब्लॉग में कहा गया है कि इस खास टैटू की खोज Dermal Abyss ने अपने एक प्रोजेक्ट के दौरान की। इस समय टैटू को बनाने के लिए जिस इंक का इस्तेमाल होता है उसकी जगह पर इस खास इंक का इस्तेमाल किया जाएगा और वो एडवांस होने की वजह से अपना काम करना शुरू कर देगी। हालांकि इन टैटूज को लेकर अभी भी रिसर्च जारी है।
टैटू को एसिड पीड़ित लोग अपने निशान को कवरअप करवाने के लिए भी बनवा रहें हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि टैटू का चलन अभी शुरु हुआ है। बीते समय की बात की जाए तो इसे लोग सजा के तौर पर या फिर खोने के डर से लोगों के शरीर में बनवा दिया करते थे।