फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट से जुड़ी इन दिक्कतों को खत्म करने में कारगर है ये 5 मिनट की मसाज

Mon, 27 Nov 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
बात चाहे तनाव की हो या फिर गलत खान पान की, ये सभी चीजें आपके पेट के लिए मुसीबत खड़ी कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इन सभी मुसीबतों से सिर्फ 5 मिनट के भीतर ही छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसे करने का तरीका और कौन सी बीमारियां होती हैं इससे दूर। 

पढ़ें-गर्दन का दर्द दूर करता है नटराज आसन, जानें करने का सही तरीका
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे करें पेट की मसाज 
सबसे पहले पेट की मसाज करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाए और अपने हाथों में तेल ले लें। अब पेट में गोलाई मे 5 मिनट तक मसाज करें। इस प्रक्रिया को 5 मिनट में 30 से 40 बार दोहराएं।
 
विज्ञापन

3 of 6
गैस
कई बार तला भूना खाने की वजह से पेट में गैस की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से पेट हमेशा फूला हुआ लगता है। ऐसे समय में कि गई मसाज आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकती है। 
 

4 of 6
पीरियड्स के दर्द में राहत
पीरियड्स के दौरान अक्सर लड़कियां पेट दर्द की शिकायत करती हैं। इस दर्द से राहत पाने के लिए अगर लौंग या फिर दालचीनी के तेल से मालिश की जाए तो इस दर्द में आराम मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
मोटापा
अगर आप भी मोटापे से निजात पाना चाहते हैं तो आज से ही अपने पेट की मालिश करवाना शुरू कर दीजिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया में सुधार होने के साथ वजन भी कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावधानी
हमेशा ध्यान रखें कि जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या फिर जिन लोगों को किडनी स्‍टोन या फिर पेट में सूजन की शिकायत है। ऐसे लोगों को पेट में मालिश करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें