फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में पेट का मोटापा कम करेगा ये 10 मिनट का सबसे आसान योग सेशन

Sun, 27 Dec 2020 10:09 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पेट का मोटापा दूर करेगा ये सेशन - फोटो : Social Media

नवंबर का महीना वार-त्योहारों से भरा-पूरा रहा है। देवउठनी ग्यारस के बाद से तो विवाह समारोह भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में वजन का बढ़ना तो स्वाभाविक है। त्योहारों और विवाह समारोह में मोटापे की सारी परवाह छोड़ आपने तरह-तरह के व्यंजन तो खूब खाए लेकिन अब मोटापा की भी चिंता सता रही है। पेट शरीर से आगे निकल रहा है। ऐसे में परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं 10 मिनट का आसान सा योग सेशन।
 

 

विज्ञापन

2 of 7
10 मिनट के योग सेशन में करें मात्र 5 आसन - फोटो : Pixabay
किस प्रकार करना है आसन
इस 10 मिनट के योग सेशन में आपको करना होंगे मात्र 5 आसन। प्रत्येक आसन को एक बार में 30 सेकंड के लिए करें और इसी तरह एक ही आसन को चार बार करें, ऐसा करने से आप एक आसन को दो मिनट करेंगे। जब प्रतिदिन आप इस नियम से पांचों आसन को 10 मिनट के लिए करेंगे तो ये योग सेशन आसानी से पूरा हो जाएगा। इससे मात्र 15 दिन में पेट पर जमा हुई अतिरिक्त चर्बी गायब होने लगेगी।  
विज्ञापन

3 of 7
हलासन - फोटो : social media
हलासन
हलासन करने के लिए कमर के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के साथ सटाकर रखें। अब धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं और 90 डिग्री के कोण तक ले आएं। अब सांस छोड़ते हुए पैरों के साथ-साथ पीठ को भी उठाएं और पैरों को पीछे ले जाते हुए अंगुठे को जमीन से स्पर्श करने का प्रयास करें। जब तक संभव हो इसी मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौट आएं और विश्राम करें।

4 of 7
ताड़ासन - फोटो : amar ujala

ताड़ासन
सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं और गहरी सांस भरते हुए पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें। हथेलियां आसमान की दिशा में होनी चाहिए। साथ ही एड़ियों को भी ऊपर उठा लें। पंजों की सहायता से शरीर का संतुलन बनाएं। इस दौरान पंजों से लेकर ऊपर हाथों तक खिंचाव महसूस करें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें और सामान्य गति से सांस लेते व छोड़ते रहें।

विज्ञापन

5 of 7
पादहस्तासन - फोटो : सोशल मीडिया

पादहस्तासन
पैरों को आपस में जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को भी सीधा रखें। अब सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं। इसके बाद सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और दोनों हथेलियों को पैरों के पास जमीन के साथ सटाने की कोशिश करें। साथ ही अपने माथे को घुटनों के साथ लगाने का प्रयास करें।  कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहें और फिर सांस लेते हुए ऊपर उठें और हाथों को ऊपर ले जाते हुए पीछे झुकने का प्रयास करें।

विज्ञापन

6 of 7
पवनमुक्तासन - फोटो : social media

पवनमुक्तासन
योग मैट पर कमर के बल सीधे लेट जाएं। हाथ शरीर के साथ सटे होने चाहिए। पहले लंबी गहरी सांस लेते हुए दाएं पैर को मोड़ें और दोनों हाथों से घुटने को पकड़ते हुए उसे छाती से लगाने का प्रयास करें। फिर सांस छोड़ते हुए सिर को उठाएं और नाक को घुटने से स्पर्श करने का प्रयास करें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए पैर व सिर को जमीन पर ले आएं। इसी तरह बाएं पैर से भी करें और फिर दोनों पैरों से एक साथ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनुरासन - फोटो : सोशल मीडिया

धनुरासन
योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं और सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़ने का प्रयास करें। अब सांस लेते हुए सिर, छाती और जांघों को ऊपर उठाने का प्रयास करें। आप सुविधानुसार शरीर को जितना ऊपर उठा सकते हैं उठाएं। अंतिम अवस्था में पहुंचकर शरीर का पूरा भार पेट के निचले हिस्से पर डालने का प्रयास करें। इसके बाद दोनों पैरों के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास करें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहते हुए धीरे-धीरे सांस लेते व छोड़ते रहें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें