फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले भूल कर भी न करें ये काम, अगला दिन हो जाएगा खराब

Thu, 03 Aug 2017 12:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
योगा और स्वास्थ्य
सोना किसे पसंद नहीं होता लेकिन क्या आपको पता है ठीक तरह से न सोना तनाव को बढ़ा सकता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग सोने से पहले कुछ ऐसे काम करते हैं जिससे उनका आने वाला दिन भी खराब हो जाता है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सोने से पहले ऐसी कौन सी चीजें है जो लोग करते हैं और उनका आने वाल दिन खराब हो जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
योगा और स्वास्थ्य
दूसरे दिन की प्लानिंग न करना
बेड पर लेटकर सोचने से मन में कई तरह के नए आडियाज आते हैं। इस समय को ऐसा समय कहा गया है जब इंसान का दिमाग सभी तरह की परेशानियों से हटकर शांत होता है। इसलिए आपको चाहिए कि जब भी आप अपने बेड पर सोने के लिए जाए तो सोने से पहले अपने दूसरे दिन की प्लानिंग जरूर कर लें क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि सुबह उठते ही आप बिजी शिड्यूल की वजह से important काम के लिए भी समय नहीं निकाल पाते और दिन खराब हो जाता है।

यह भी पढ़ें - रणवीर सिंह ने HELLO मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट, देंखें PHOTOS
विज्ञापन

3 of 5
योगा और स्वास्थ्य
अपने फोन में उलझे रहना
मोबाइल क्रांति के इस युग में आज हर दूसरे इंसान के पास फोन है और वो 24 घंटे उसी में उलझा रहता है। फोटो क्लिक करना, उसे पोस्ट करना, बार-बार फोन को चेक करना इन सब में शामिल है। इसलिए जब भी आप सोने जाएं तो अपने फोन को बंद कर दें क्योंकि फोन की जलती ब्लू लाइट आपके सिर को भारी कर सकती है। ऐसा होने पर आपको सुकून भरी नींद नहीं आएगी।
 

4 of 5
हेल्थ
कॉफी या चाय लेट नाइट पीना
लेटनाइट कॉफी और चाय पीना आपकी नींद पर खराब असर डालता है। सोते समय इसे पीने से आपकी नींद उड़ जाती है और देर से सोने पर सुबह आपका सिर भारी लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगा और स्वास्थ्य
डिनर करके तुरंत सोने जाना
खाना खाने और सोने के बीच में कम से कम 2 से 3 घंटे का समय होना चाहिए। ऐसा करने पर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को खाना डाइजेस्ट करने का समय मिल जाएगा और नींद भी अच्छी आएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें