लंबाई पर्सनैलिटी का एक अहम हिस्सा होता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि पेरेंट्स की लंबाई तो अच्छी होती है लेकिन बच्चे की उतनी नहीं होती। ऐसे में कद छोटा होने की वजह से लोगों को अक्सर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहें हैं तो आज से ही ये 5 चीजें खाना शुरू कर दें।
पढ़ें- जिम जाए बिना ऋतिक जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं तो घर में करें ये एक आसन
विज्ञापन
2 of 6
हेल्दी फूड
बीन्स
बीन्स फाइबर, फोलेट, प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। बीन्स को लेकर कई सारे अध्ययन हुए हैं जिसमें ये कहा गया है कि इसके रोजाना सेवन से लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है।
पढ़ें- आपको चीजें रखकर भूलने की है आदत तो करें ये चमत्कारी आसन, याददाश्त हो जाएगी तेज
विज्ञापन
3 of 6
ब्रोकली
ब्रोकली
ब्रोकली भी आपकी लंबाई बढा़ने में सहायता कर सकती है। इसे खाने से शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन में इजाफा होता है। इसमें फाइबर, हेल्दी विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
पढ़ें- पेट और जांघ की चर्बी का दुश्मन है यह आसन, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
4 of 6
milk
गाय का दूध
हाल ही में हुई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि गाय का दूध पीने वाले बच्चों की लंबाई अन्य बच्चों की अपेक्षा तेजी से बढ़ती है। सेंट माइकल अस्पताल की टीम ने इस बात की पुष्टि की है। उनकी इस रिसर्च में 5 से 6 साल के 5000 बच्चे शामिल थे।
पढे़ं- डर को दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाते हैं गजब के ये 2 आसन, आप भी करें ट्राई
विज्ञापन
5 of 6
शलजम
शलजम
लंबाई बढा़ने में शलजम भी आपकी मदद कर सकती है। इसमें ग्रोथ बढा़ने वाले हॉर्मोन्स पाए जाते हैं। इसे आप सूप के तौर पर या फिर सब्जी के रुप में खा सकते हैं।