क्या आप भी चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां और कील-मुंहासों से परेशान हैं। इन सभी स्किन संबंधित परेशानियों के मुख्य कारण हैं प्रदूषण, तनाव और अनियमित जीवनशैली। इन समस्याओं को दूर करने में फेशियल योगा कारगर सिद्ध हो सकता है। इसे नियमित रूप से करने पर त्वचा में ग्लो के साथ-साथ कसावट आती है।