चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 18 मार्च से शुरू हो रही हैं। खास बात यह है कि इस बार नवरात्रि के व्रत 9 दिनों की जगह 8 दिनों के ही होंगे। ऐसे में जो लोग नवरात्रि के पूरे व्रत रखते हैं उपवास के दौरान कई ऐसी बड़ी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें बाद में काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं उपवास के दौरान की जाने वाली ऐसी ही 5 बड़ी गलतियों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
water
पानी
कुछ लोग व्रत के दौरान पानी पीना कम कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं ऐसा बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी हो जाएगी। जिसकी वजह से कब्ज, डिहाइड्रेशन, चक्कर, सिरदर्द, थकान, स्किन ड्राई आदि प्रॉब्लम शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
चाय
कई लोग व्रत के दौरान बार-बार चाय पीते हैं। आपकी यह आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा करने से आपको कब्ज, एसिडिटी, अल्सर और सिरदर्द जैसी शिकायत हो सकती है।
4 of 6
लिक्विड डाइट
व्रत के दौरान सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहने वाले लोग ऐसा करने से बचें। सिर्फ लिक्विड डाइट लेने से बॉडी को पूरी तरह से न्यूट्रीशन नहीं मिलता। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए व्रत में कुछ सॉलिड खाना भी जरूर खाएं।
विज्ञापन
5 of 6
खाली पेट रहने से बचें
व्रत के दौरान ज्यादा देर तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए। इसके लिए हर घंटे कुछ न कुछ कोई हल्की चीजें खाते रहें। अगर आप खाली पेट रहते हैं तो ऐसा करने से आपकी एसिडिटी और गैस्ट्रिक की प्रॉब्लम बढ़ सकती है। जिसकी वजह से आपको कमजोरी महसूस होगी।
नारियल पानी पिएं
नवरात्रि के व्रत में खट्टे फलों से दूर रहें। ऐसे में सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़िया खाने की जगह रोटी खाएं। इसके अलावा सादे पानी के साथ खूब नारियल पानी भी पिएं। इसके अलावा शाम को व्रत खोलते समय एक साथ खूब सारा खाना न खाएं। ऐसा करने से आपका पेट खराब हो सकता है।