Mobile Se Gardan Dard Ka Ilaj: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। घंटों स्क्रीन के सामने बैठना या झुककर फोन चलाना अब आम आदत बन गई है। लेकिन इसी आदत की वजह से एक नई समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे Tech Neck कहा जाता है।
टेक नेक में गर्दन, कंधों और ऊपरी पीठ में दर्द, जकड़न और अकड़न महसूस होती है। लंबे समय तक गलत पोस्चर में रहने से रीढ़ पर दबाव बढ़ता है, जो आगे चलकर गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है।
अच्छी बात यह है कि कुछ आसान योगासन और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। ये आसन न सिर्फ दर्द कम करते हैं, बल्कि आपकी बॉडी पोस्चर को भी सुधारते हैं।
इस लेख के जरिए असरदार और आसान आसनों के बारे में जानिए, जिन्हें रोजाना करने से आप गर्दन दर्द की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।