फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर हंसराज हाथी की बीमारी का असली सच आया सामने, आप भी हो सकते हैं शिकार

Mon, 09 Jul 2018 04:39 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले फेमस एक्टर 'कवि कुमार आजाद' का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। ऐसे में आइए जानते हैं सिर्फ हार्टअटैक ही नहीं ये पांच बड़ी बीमारियां भी ले सकती हैं व्यक्ति की जान। 
विज्ञापन

2 of 6
मोटापा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार करने वाले एक्टर ने 2010 में अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी। मोटापा एक समस्या नहीं बल्कि समस्याओं की जननी है,मोटापे की वजह से दिल का दौरा, दिमागी दौरा, अंधापन, फेफड़े का खराब होना, शरीर की सारी नसों को हानि का खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
हार्ट अटैक
क्या आप जानते हैं कि खाने-पीने की गलत आदतें आपके दिल को बेहद  बीमार कर देती हैं। ऐसे में हेल्दी डाइट और व्यायाम के जरिए आप अपने दिल को हार्ट अटैक के खतरे से बचा सकते हैं। डाइट में सुधार करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर का खतरा कम बना रहता है। 

4 of 6
हाइपरटेंशन
हाइपरटेंशन को ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप के नाम से भी पहचाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें धीरे-धीरे मरीज के हार्ट, किडनी व शरीर के अन्य अंग काम करना बंद हो जाते हैं। इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह है बिगड़ती लाइफस्टाइल।
विज्ञापन

5 of 6
शुगर
शरीर में शुगर लेवल का बढ़ना या कम होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आम भाषा में लोग डायबिटीज को शुगर कहते हैं क्योंकि इसमें ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है।शुगर लेवल अनकंट्रोल होने पर शरीर के कई अंग खराब हो सकते हैं।यही वजह है कि शरीर में शुगर लेवल का सही होना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो ज्यादातर यह परेशानी लगातार काम और स्ट्रेस की वजह से भी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांझपन
डॉक्टरों की मानें तो अगर स्त्री की कमर का साइज 35 और पुरुष की कमर का साइज 40 से ज्यादा है तो उसे तुरंत मधुमेह की जांच करा लेनी चाहिए। ऐसे मामले में बांझपन बहुत आम बात है। ऐसा पाया गया है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा बांझपन के मामले मोटापे और मधुमेह के कारण होते हैं। इसकी वजह से पीड़ितों को सम्भोग में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें