किस करना हर किसी को पसंद होता है। आपने भी अपने पार्टनर के साथ किस एन्जॉय किया होगा। यह प्यार जताने का प्यारा सा जरिया है, पर क्या आप जानते हैं किस करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं। आइए जानते हैं, कैसे किस आपके रिश्ते के साथ -साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
2 of 6
kissing benefits
इम्म्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार
जब आप अपने पार्टनर को किस करते हैं तो अलग-अलग तरह के जर्म्स इधर-उधर होते हैं, जो दोनों की बॉडी को नए तरह के बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने के लिए तैयार करता है जिससे आपका इम्म्यून सिस्टम मजबूत होता है।
विज्ञापन
3 of 6
kissing benefits
किस से घटता है मोटापा
आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने प्यार को किए गये एक किस से आफ पतले भी होते हैं। जी हां, दरअसल किस आपकी कैलोरी को बर्न करता है। कैलोरी बर्न होने से सीधा मतलब है कि शरीर में फैट का कम होना।
4 of 6
kiss day
तनाव को करता है दूर
किस से तनाव दूर होने भी मदद मिलती है। किस उन हार्मोन को बनने से रोकता है जो तनाव का कारण बनते हैं। किस करने से फील गुड हार्मोंस का भी स्राव होता है, जो हमें शांत करते हैं। इसलिए दिन की शुरुआत अपने पार्टनर को किस करके करें जिससे उनका पूरा दिन पॉजिटिवनैस के साथ निकले।
विज्ञापन
5 of 6
kiss
फेस मसाज
रिसर्च के अनुसार, किस करते समय आपके चेहरे की 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्च्यरल मसल्स का इस्तेमाल होता है, जोकि फेशियल एक्सरसाइज की तरह काम करती हैं। इससे मांसपेशियां टाइट व टोन्ड रहती हैं। इससे चेहरे में रक्त का संचार तेज होता है और लंबे समय तक युवा दिख सकते हैं।
ब्लड प्रैशर भी होता है नार्मल
अपने पार्टनर को किस करने से आप दोनों के रिश्ता तो मजबूत होते ही है इसके साथ ही पार्टनर को किस करने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है।