फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Yoga: गर्मियों में पानी की कमी से बचाएंगे ये योगासन और प्राणायाम

Thu, 09 Apr 2026 10:03 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Yoga For hydration: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, ताड़ासन और शवासन जैसे योगासन बेहद प्रभावी हैं। ये शरीर को ठंडा रखते हैं, पानी की कमी को संतुलित करते हैं और ऊर्जा बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
हाइड्रेशन से बचने के लिए योग - फोटो : Amar ujala

Hydration Se Bachne Ke Yog: गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन जाती है, जो शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण होती है। इसके चलते कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और थकान जैसी परेशानियां सामने आती हैं। आमतौर पर लोग इससे बचने के लिए केवल पानी पीने पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग और प्राणायाम भी शरीर को हाइड्रेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं?

योग केवल शरीर को लचीला बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर के आंतरिक संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। वहीं प्राणायाम सांसों के जरिए शरीर में ऑक्सीजन और ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है। नियमित योगाभ्यास से पसीने की प्रक्रिया संतुलित रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

अगर आप गर्मियों में खुद को स्वस्थ, ऊर्जावान और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो कुछ खास योगासन और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार योग और प्राणायाम के बारे में।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शीतली प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

शीतली प्राणायाम

यह प्राणायाम शरीर को ठंडक देने वाला कारगर उपाय है। शीतली प्राणायाम गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे करने से शरीर का तापमान कम होता है और प्यास कम लगती है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करता है।

विज्ञापन

3 of 6
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

अनुलोम-विलोम

अनुलोम विलोम संतुलन बनाए रखने का तरीका है। यह प्राणायाम शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पानी की कमी का असर कम महसूस होता है।

4 of 6
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

भुजंगासन शरीर को सक्रिय और हाइड्रेटेड रखता है। भुजंगासन करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बना रहता है और कमजोरी दूर होती है।

विज्ञापन

5 of 6
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन

इस आसन से शरीर की स्थिरता और संतुलन बेहतर होती है। ताड़ासन शरीर को सीधा और संतुलित रखने में मदद करता है। यह शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और पानी की कमी से होने वाली थकान को कम करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शवासन - फोटो : Istock

शवासन

रिलैक्सेशन से हाइड्रेशन का लाभ पाने के लिए शवासन का अभ्यास करें। शवासन शरीर और मन को गहराई से आराम देता है। यह स्ट्रेस कम करता है और शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का असर कम होता है।

--------------------------------------

 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें