यशस्वी यादव
Fashion Tips For Women: सफेद रंग को हमेशा से एलिगेंस, क्लास और सादगी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि सफेद आउटफिट लगभग हर महिला की वॉर्डरोब का अहम हिस्सा होते हैं। चाहे ऑफिस लुक हो, कैजुअल आउटिंग या पार्टी वियर, सफेद आउटफिट हर मौके पर स्टाइलिश दिखाई देते हैं।
लेकिन कई बार सफेद कपड़े पहनते ही चेहरा फीका और पूरा लुक डल नजर आने लगता है, जिस वजह से मन होते हुए भी आप उसे पहनती नहीं हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर स्किन टोन के अनुसार आउटफिट का सही व्हाइट शेड, सही मेकअप और परफेक्ट एक्सेसरीज चुनी जाएं, तो सफेद ड्रेस आपके चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा सकती है।