फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े-खड़े करें ये चार योगासन, मोटापे की हो जाएगी छुट्टी

Thu, 17 Dec 2020 05:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा ऐसी समस्या है जिससे बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं और इसका कारण है गलत दिनचर्या। पूरा दिन कुर्सी पर बैठे रहने और बहुत ही कम शारीरिक क्रियाकलाप करने से मोटापा घेर लेता है। इसके लिए जरूरी है रोजाना जॉगिंग या फिर वॉक किया जाए। लेकिन अगर कोरोना के डर से अभी भी आप घर से बाहर निकलकर पार्क में जॉगिंग करने नहीं जा रहे तो घर पर ही रोजाना आधे घंटे योगासन करें। योग शरीर को सेहतमंद रखने के साथ ही मानसिक तनाव भी दूर करेगा और मोटापे को भी दूर भगाने में मदद करेगा। तो चलिए जानें वो कौन से योगासन हैं जिनका अभ्यास रोजाना करने से मोटापे से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
yoga - फोटो : pixa
ताड़ासन 
सबसे पहला और आसान आसन है ताड़ासन। इसको करने से सांसों की प्रक्रिया सही होती है। क्योंकि इसे सभी आसन को करने से पहले किया जाता है। इसको करने के लिए सीधे खड़े होकर सांसों पर नियंत्रण रखते हुए हाथों को हवा की ओर ऊपर ले जाया जाता है। इस आसन को करने से शरीर में खिंचाव होता है और शरीर सुडौल बनता है।
विज्ञापन

3 of 5
yoga - फोटो : social media
ऊर्ध्व हस्तासन
ऊर्ध्व हस्तासन को करने से शरीर का सुंतलन बनाने में मदद मिलती है। यह आसन कुछ ताड़ासन जैसा ही होता है लेकिन इसमें एड़ियों को ऊपर की तरफ उठाते हुए हाथों को ऊपर ले जाते हैं और पहले बांए और फिर दांए तरफ शरीर को झुकाएं। इस आसन को करते समय सामान्य सांस लेते रहें।

4 of 5
yoga
गरुड़ासन
गरुड़ासन को करने के लिए ताड़ासन की अवस्था में खड़े हो जाएं और दाहिना पैर जमीन पर टिका कर बायां जांघ दाहिने जांघ के ऊपर रखें। बांए पैर की उंगलियां जमीन की ओर होनी चाहिए। दाहिने हाथ को बांए हाथ के ऊपर क्रास करें और कोहनी को 90डिग्री पर मोंड़े। हथेलियों को इस तरह से घुमाएं कि दोनों एक दूसरे के सामने आ जाएं। अपनी नजरों को स्थिर रखते हुए सांस ले और छोड़ें। इस आसन को करने से कमर, जांघ और पीठ के ऊपरी हिस्से में खिंचाव लाता है। पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पार्श्वोत्तानासन
ताड़ासन की मुद्रा में खड़े होकर अपने हाथों को पीछे की ओर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं। और फिर पैरों को आगे पीछे करके कूल्हे से आगे की ओर झुकें। पांच बार सांस लें और छोड़े। धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ने पर आप समय बढ़ा सकते हैं। इसको करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें