फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी 29 बार करवा चुकी थीं ये सर्जरी, कहीं ये तो नहीं मौत की वजह, जानिए इसके नुकसान?

Wed, 28 Feb 2018 12:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी की मौत किसी के लिए भी किसी बड़े सदमे से कम नहीं है हर कोई उनकी मौत की असल वजह जानना चाहता है। अब तक कहा जा रहा था कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है लेकिन आपको बता दें उनकी मौत की असल वजह कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि प्लास्टिक सर्जरी थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक या दो बार नहीं श्रीदेवी पूरे 29 बार अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए इसका सहारा ले चुकी थीं। श्रीदेवी को लेकर वायरल हो रहे पियाली गांगुली के एक मैसेज में कहा गया है कि श्रीदेवी पर 54 साल की उम्र में भी कम उम्र का दिखाने का काफी दबाव बना हुआ था। आइए जानते हैं कैसे प्लास्टिक सर्जरी किसी इंसान की जान तक ले सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Sridevi
संजय कपूर ने खुद इस बात को माना है कि श्रीदेवी को किसी तरह की कोई दिल की बीमारी नहीं थी। खबरों की माने तो श्रीदेवी खूबसूरत दिखने के लिए 29 बार चेहरे की सर्जरी करवा चुकी थीं। कहा जा रहा है कि उनकी आखिरी सर्जरी में कुछ गड़बड़ी होने की वजह से उन्हें कई दवाईयां भी लेनी पड़ रही थीं। कैलिफार्निया के डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कई डायट पिल्स और एंटी एजिंग दवाईयां भी लेनी शुरू कर दी थीं। आइए जानते हैं प्लास्टिक सर्जरी के क्या हो सकते हैं गंभीर नुकसान। 
विज्ञापन

3 of 6
Congress on Sridevi
प्लास्टिक सर्जरी करवाने के नुकसान
व्यक्ति जब प्लास्टिक सर्जरी करवाता है तो उसके साथ नर्वस सिस्टम डैमेज, पिगमेंटेशन, खून के थक्के जमने जैसी कई समस्याएं सामने आ सकती हैं। इतना ही नहीं जो लोग धुम्रपान करते है उन लोगों के घाव भरने में भी बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा समय लगता है। कई बार तो रेस्पिरेटरी सिस्टम के फेलियर और कार्डियक अरेस्ट जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं। खबरों की माने तो कई बार सर्जरी के दौरान डॉक्टरों द्वारा पेशेंट की बाडी में सर्जिकल टूल्स तक छोड़ने की भी खबर आई हैं जिसके बाद इंसान को इंफेक्शन तक हो सकता है। 

4 of 6
याद रखें  प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद कई बार त्वचा को नुकसान भी होता है और तो और शरीर में हार्मोनल चेंजेस भी होने लगते हैं जो की इंसान के स्वास्थ और त्वचा पर बुरा असर डालते हैं | अक्सर प्लास्टिक सर्जरी के बाद इंसान के शरीर में जलन खुजली और रैशेज की समस्या होने लगती है |
विज्ञापन

5 of 6
अगर प्लास्टिक सर्जरी करते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही हो गई तो आपको जिंदगी भर इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। आपका वो अंग जिसे आप खूबसूरत बनाना चाहते हैं वो हमेशा के लिए खराब दिखने लगेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावधानियां-
-प्लास्टिक सर्जरी कराने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।
-पर्याप्त समय की भी जरूरत पड सकती है प्लास्टिक सर्जरी करवाने पर।
-सर्जरी से पहले डॉक्टर का अनुभव पहले का रिकोर्ड भी जरूर देखें।
-सर्जरी से पहले अपने जरूरी काम निपटा लेना रहता है बेहतर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें