फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga mistakes: गलत ढंग से योग करने के होते हैं ये बड़े नुकसान, आप भी जान लें

Sun, 09 Mar 2025 11:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आसन करने की सही तकनीक, मुद्रा और श्वसन प्रक्रिया का पालन न किया जाए, तो यह शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
1 of 6
गलत ढंग से योग करने के होते हैं ये बड़े नुकसान - फोटो : Freepik.com

Yoga mistakes:  आज के समय में शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए लोगों को योग करना सबसे सही विकल्प माना जाता है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसी वजह से बड़े-बड़े सिलेब्स भी भी जिम जाने की बजाए योगासन करना पसंद करते हैं। वैसे तो ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन गलत ढंग से किए गए योगासन फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यदि आसन करने की सही तकनीक, मुद्रा और श्वसन प्रक्रिया का पालन न किया जाए, तो यह शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी परेशानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सामना आपको गलत योग करने की वजह से करना पड़ सकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मांसपेशियों में खिंचाव का डर - फोटो : Adobe stock
 मांसपेशियों में खिंचाव का डर

यदि आप एक भी बार गलत तरीके से योगासन करेंगे तो इससे मांसपेशियों में खिंचाव का डर रहता है। कई बार तो चोट भी लग जाती है। खासतौर पर यदि आप बैकबेंड, हेडस्टैंड और फॉरवर्ड बेंड जैसे आसनों को बिना अभ्यास के करते हैं तो रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ के चोट लगने का डर हो जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
शरीर के जोड़ों में दिक्कत का डर - फोटो : Freepik.com
शरीर के जोड़ों में दिक्कत का डर

योग करते समय गलत मुद्रा या अतिरिक्त दबाव से शरीर के जोड़ों में दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह से घुटनों, कलाई और कंधों पर तनाव बढ़ सकता है। गलत तरीके से अभ्यास करने पर अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। इसीलिए योग करते समय खास ध्यान रखें। 

4 of 6
बढ़ सकती हैं सांस से जुड़ी समस्याएं - फोटो : इंस्टाग्राम
बढ़ सकती हैं सांस से जुड़ी समस्याएं

यदि आप प्राणायाम गलत ढंग से करेंगे तो इसकी वजह से चक्कर आना, घबराहट या ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं यदि अनुलोम-विलोम, कपालभाति या भस्त्रिका गलत तरीके से किया जाए तो फेफड़ों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इसे करते समय भी खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा बढ़ने का डर - फोटो : Freepik.com
हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा बढ़ने का डर

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के मरीज हैं तो आपको योग करते समय ध्यान रखना पड़ेगा। यदि उच्च रक्तचाप  के मरीज बिना सही गाइडेंस के कठिन योगासन करते हैं, तो हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का ध्यान रख कर करें योग - फोटो : Adobe
इन बातों का ध्यान रख कर करें योग

यदि आप योग करना चाहते हैं तो हमेशा योग प्रशिक्षक या एक्सपर्ट की निगरानी में योग करें। यदि आपको योग करने में कोई परेशानी है तो अपने शरीर की सीमाओं को समझें और जबरदस्ती कठिन आसन न करें। योग करने से पहले वार्मअप करें और बाद में कूलडाउन एक्सरसाइज करें। यदि शरीर मेंयोग के बाद कहीं दिक्कत लग रही है तो तत्काल विशेषज्ञ की सलाह लें। 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें