फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा और मलाइका फिट रहने के लिए करती हैं योग, जानिए इनके नए योगासन

Sat, 21 Sep 2019 08:17 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा दोनो बॉलीवुड के वो नाम हैं जिनकी फिटनेस और सेहत की चर्चा सब जगह होती है। 40 की उम्र पार कर चुकीं यह दोनों एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए योगा को श्रेय देती हैं। वैसे तो हर महिला चाहती हैं कि वह दुबली-पतली और आकर्षक दिखे और उनकी भी फिगर बॉलीवुड के इन हिरोइनों की तरह हो। अगर आप भी इनकी तरह फिगर पाना चाहती हैं तो योग को अपनाइए।

बता दें कि 44 साल की शिल्पा और 45 साल की मलाइका एक से बढ़कर एक मुश्किल योगासन आसानी से कर लेती हैं। अभी हाल ही में इन दोनों ने नए योगासन का अभ्यास सीखा है, जो बहुत ही खास हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
शिल्पा शेट्टी का वृश्चिक आसन
शिल्पा शेट्टी ने अभी हाल ही में वृश्चिक आसन का अभ्यास सीखा है। इस आसन का वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा की मैंने 42 साल की उम्र में एडवांस योगा सीखना शुरू किया है। लेट हो तो अच्छा है पर कभी न हो ये अच्छा नहीं होता। मैं हमेशा से वृश्चिक आसन करना चाहती थी। मुझे लगता है कि किसी भी चीज को सीखने के लिए कोई उम्र नहीं होती है। बढ़ते हुए साल भले ही चेहरे पर झुर्रियां ला दें, पर ये कभी आत्मा पर झुर्रियां नहीं लगा पाएंगे। हम बूढ़े इस बात से नहीं होते कि कितने साल हमने जी लिए हैं, हम बूढ़े तब होते हैं जब जीना छोड़ देते हैं। आइए जानते हैं इस आसन के करने के तरीके और फायदे के बारे में...
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
वृश्चिक आसन करने का तरीका
वृश्चिक आसन करने के लिए सबसे पहले किसी भी दीवार के पास एक आसन बिछाकर उसपर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हांथो के बीच अंतर रखते हुए उनकी हथेलियों को और कोहनी को जमीन पर टिका लें। फिर दूसरी ओर घुटनों को भूमि पर टिका कर किसी चौपाए के समान आकृति बना लें।

इस योगासन को करते समय ध्यान रखें की इस स्थिति में आपका मुंह दीवार की ओर होना चाहिए। फिर सिर को हाथों के मध्य टिकाकर पैरों को ऊपर ले जाएं और सीधा करते हुए घुटनों से मोड़ें और दीवार पर टिका लें।

अब सिर को उठाने का प्रयास करें और दीवार की ओर देखें। फिर दूसरी ओर पैरों को दीवार के सहारे जहां तक संभव हो खिसकाते जाएं। इस स्थिति में बीस सेकंड तक रुके फिर सामान्य स्थति में आ जाएं। इस योग का अभ्यास करते रहने से कुछ वक्त के बाद पैरो के पंजे पूरी तरह से सर पर टिक जाते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
वृश्चिक आसन करने के फायदे
वृश्चिक आसन चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है। इसके नियमित अभ्यास से पेट संबंधी रोग दूर हो जाते हैं और पाचन क्रिया सहज हो जाती है, जिससे भूख में वृद्धि होती है। इस आसन के करने से मूत्र संबंधित विकार जैसे मूत्र का बाधित हो जाना, पेशाब में जलन आदि दूर होते हैं।

वृश्चिक आसन करते समय शरीर का बैलेंस बनाना पड़ता है जिससे शरीर के हर अंग में खिचाव होता है इस कारण शरीर के हिस्सों में मजबूती आती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
मलाइका अरोड़ा का चमत्कार आसन
Diva Yoga की सहसंस्थापक मलाइका अरोड़ा भी अपने योगासनों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने चमत्कार आसन करते हुए अपनी तस्वीर को शेयर किया है। मलाइका ने इस आसन की तस्वीर शेयर करते हुआ लिखा की ये सच में एक चमत्कारी आसन है जो न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक फायदे भी देता है। उन्होंने अपने कैप्शन में ही इसके फायदे गिनवा दिए। आइए जानते हैं इस आसन के फायदे...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
चमत्कार आसन के फायदे
चमत्कार आसन मुड़ी हुई कमर और एक हाथ के बैलेंस को बेहतर बनाता है। इससे शारीरिक फायदे भी होते हैं। चेस्ट, कंधे और गले के लिए यह आसन बहुत लाभकारी है। हिप और हिप से जुड़ी समस्याओं पर भी यह आसन असर डालता है। इस आसन के करने से पीठ की स्ट्रेचिंग और स्ट्रेंथ सही होती है। वहीं नहीं इस आसन के करने से प्यार और अपनेपन की भावना उत्पन्न होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें