Shardiya Navratri 2024 Vrat: नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से मनाई जा रही है। देवी मां को समर्पित यह पर्व नौ दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु उपवास करते हैं। उपवास में लोग नौ दिनों तक फलाहार करते हैं। बिना अनाज के नवरात्रि के उपवास में फलाहार करके दिनभर ऊर्जावान रहना मुश्किल हो सकता है। एनर्जी लो होने के साथ ही कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। इसका असर आपके दैनिक कामकाज पर भी पड़ सकता है।
ऐसे में उपवास के दौरान खुद को ऊर्जावान रखने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। जैसे शरीर को हाइड्रेट रखें। पूरा दिन पर्याप्त पानी पीएं ताकि भोजन न करने पर शरीर में जो ऊर्जा कम हो रही है, उसकी पूर्ति हो सके। साथ ही फलाहार करके खुद को तरोताजा रखें। ऐसी चीजों का सेवन करें जो सेहत को स्वस्थ रखें।
वहीं दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। योग केवल शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ ही नहीं रखता, बल्कि फिट और एक्टिव भी रखता है। योग के दीर्घकालिक लाभ हैं। नवरात्रि में कुछ योगासनों के अभ्यास के साथ आप ऊर्जावान रह सकते हैं, ताकि दिनभर एक्टिव रहकर काम कर सकें और थकान व कमजोरी महसूस न हो।