फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंयकर गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़, थोड़ी सी लापरवाही से आप रिस्क में रख रहे अपनी जान

Thu, 24 May 2018 07:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
summer - फोटो : amar ujala
इन दिनों मैदानों के साथ ही पहाड़ भी तप रहे हैं। पारा रोजाना 40 के पार पहुंच रहा है। ऐसे में आपको अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। चाहे कितनी भी गर्मी पड़े काम की वजह से बाहर जाना ही पड़ता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
डॉ. विनीत काला ने बताया कि गर्मी में होने वाली कई बीमारियों का सीधा संबंध लोगों के खान-पान से होता है। इस सीजन में आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्मी में ताजा खाना ही खाएं। घर से बिना खाए-पीए निकलना हानिकारक हो सकता है। बाहर जाने से पहले कुछ हल्का नाश्ता कर लें। गर्मी में अगर पानी की कमी से सबसे ज्यादा बीमारियां होती हैं। अगर सही मात्रा में पानी न पिया जाए तो इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में अभी और बढ़ेगी गर्मी
गर्मी में अक्सर लोग लू का शिकार हो जाते हैं। लू लगने से बुखार, सिर में दर्द, शरीर में भारीपन महसूस होता है। लू से बचने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे व सिर को ढककर निकलना चाहिए। उचित मात्रा में पानी पीएं।

 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
गर्मी में बाहर का खाना खाने या घर पर ही स्पाइसी फूड लेने से पेट की समस्या का शिकार हो जाते हैं। गर्मी में ताजा और हल्का खाना खाइए। बासी खाना खाने से बचें। इससे उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin rash
हीट स्ट्रोक में रोगी की त्वचा लाल हो जाती है। इसके अलावा गर्म और सूखी त्वचा होना, सांसों का तेज चलना, तेज सिरदर्द होना, चक्कर आना, उल्टी होने जैसी हालत होना (नोसिया), चिड़चिड़ापन, उल्टी-दस्त शुरू हो जाना, बेहोशी आना हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। इससे बचने के लिए शरीर को पूरा ढक कर बाहर निकलें और पानी अधिक पीएं। कभी-कभी ये बीमारी बेहत खतरनाक रूप ले लेती और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें