Pranayama Benefits: अगर आप दिन की शुरुआत ऊर्जावान और स्वस्थ तरीके से करना चाहते हैं, तो प्राणायाम और श्वास अभ्यास आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। ध्यान, योग और प्राणायाम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए स्थायी तौर पर लाभदायक योग क्रिया है। इसके नियमित अभ्यास से वजन कम होता है, शरीर के अंग सुचारू रूप से क्रियान्वयन करते हैं और आंतरिक अंग भी स्वस्थ रहते हैं। हृदय स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। वहीं केवल प्राणायाम के अभ्यास मानसिक शांति और फोकस को तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और हृदय स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद करते हैं।
हेल्दी और सकारात्मक तरीके से दिल की शुरुआत करने के लिए अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम को रूटीन में शामिल करें। यहां आपको ऐसे ही प्राणायामों के बारे में बताया जा रहा है जो श्वास अभ्यास के जरिए संपूर्ण शरीर के लिए लाभकारी हैं।