फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: गर्भावस्था के बाद पहले जैसा शरीर पाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

Wed, 21 May 2025 11:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Yoga For New Mom पहले जैसा फिट शरीर पाने के लिए योग एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। नियमित रूप से कुछ विशेष योगासनों का अभ्यास करके आप न सिर्फ वजन कम कर सकती हैं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रसव के बाद महिलाएं करें इन योगासनों का अभ्यास - फोटो : Adobe
Yoga For New Mom: गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। आमतौर पर प्रसव के बाद महिलाओं के पेट की चर्बी बढ़ जाती है। पीठ दर्द और शरीर में ढीलापन आदि की समस्या हो सकती है। हालांकि अपनी सेहत और शरीर पर ध्यान देकर महिलाएं इन परेशानियों से बच भी सकती हैं। इसका उदाहरण बी टाउन की माॅम अभिनेत्रियां हैं।

आप भी अगर आलिया या दीपिका की तरह डिलीवरी के बाद भी पहले जैसा शरीर चाहती हैं तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। पहले जैसा फिट शरीर पाने के लिए योग एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। नियमित रूप से कुछ विशेष योगासनों का अभ्यास करके आप न सिर्फ वजन कम कर सकती हैं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन 

विभिन्न योगासनों में भुजंगासन सबसे ज्यादा लाभ लेने वाला योग है। इसके अभ्यास से पेट की चर्बी कम करने और रीढ़ को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और पीठ दर्द से राहत दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सेतुबंधासन - फोटो : Istock
सेतुबंधासन 

प्रसव के बाद महिलाओं के लिए सेतुबंधासन का अभ्यास काफी लाभकारी है। इसके नियमित अभ्यास से पेल्विक मांसपेशियों में मजबूती आती है। यह पीठ दर्द में राहत देता है और जांघों व पेट की चर्बी कम करता है।

4 of 5
नौकासन - फोटो : freepik
नौकासन

इस आसन को बोट पोज कहते हैं। इसमें शरीर की मुद्रा नाव की तरह हो जाती है। यह आसन पेट और कमर की चर्बी को कम करता है। नौकासन का नियमित अभ्यास शरीर के संतुलन और कोर स्ट्रेंथ को सुधारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंधे का दर्द (गोमुखासन) - फोटो : Adobe Stock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें