फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस्ट्रिक की समस्या से छुटकारा दिलाएगा गजब का ये आसन

Sat, 22 Jul 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
p
पवनमुक्त आसन लेट कर किया जाने वाला आसन है। खाली पेट अथवा भोजन से 3-4 घंटे बाद पवनमुक्तासन का अभ्यास करना उचित रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
पवन मुक्त आसन से गैस्ट्रिक की समस्या के साथ पेट की बढ़ी हुई चर्बी को भी कम करने के लिए बहुत ही लाभप्रद है।
विज्ञापन

3 of 5
pawan mukt
ऐसे करें पवनमुक्तासन जमीन पर चटाई अथवा दरी बिछाकर सीधा लेट जाएं। दाएं पैर को मोड़कर छाती से लगाएं। इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों को घुटने के नीचे आपस में मिलकार पकड़े। सांस छोड़ते हुए सिर को ऊपर उठाएं और नाक से घुटने का स्पर्श करें। एक से दो मिनट इसी अवस्था में रहें। तीन से चार बार इस क्रिया को दोहराएं। इसके बाद बाएं पैर से इसी प्रकार आसन का अभ्यास करें। दोनों पैरों से अलग अलग अभ्यास करने के बाद दोनों पैरों से एक साथ इस क्रिया को दोहराएं।

4 of 5
pawan mukt
पवनमुक्तासन के लाभ
इस आसन के अभ्यास से वायु विकार, अपच, गठिया, कमर दर्द और मोटापा दूर होता है। इस आसन का अभ्यास भोजन करने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pawan mukt
सावधानी कंधों में दर्द तथा पैर मोड़ने में तकलीफ होने पर आसन का अभ्यास नही करें। हार्निया के मरीजों को योग विशेषज्ञ की देख रेख में पवनमुक्तासन का अभ्यास करना चाहिए। कमर में दर्द तथा स्लिपडिस्क की शिकायत होने पर सिर उठाकर घुटने से नाक न लगाएं। केवल पैरों को दबाकर छाती से स्पर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें