फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Friendly Yoga: दफ्तर में बैठे-बैठे करें ये योगासन, अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं

Wed, 27 Aug 2025 12:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Office Friendly Yogasan: अगर आप लगातार डेस्क वर्क करते हैं तो डेढ़-दो घंटों की अवधि के बीच में वक्त निकालकर वाॅक कर लें या सीधे खड़े हो जाएं। अब जानते हैं ऑफिस में बैठे-बैठे किए जाने वाले कुछ आसान योगासन और उनके फायदे।
विज्ञापन
1 of 6
दफ्तर में बैठकर करें योगासन - फोटो : Adobe
Office Friendly Yogasan: आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग दिन का आधे से अधिक समय दफ्तर में कुर्सी पर बैठे हुए बिताते हैं। लगातार स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रहना, घंटों तक एक ही पोजिशन में बैठना और शारीरिक गतिविधि का कम होना न सिर्फ थकान बल्कि कमर दर्द, गर्दन में अकड़न, आंखों की समस्या और तनाव जैसी कई परेशानियों को जन्म देता है।

इन समस्याओं से बचने के लिए फिटनेस पर ध्यान देने के लिए व्यायाम या योग असरदार उपाय है लेकिन फिटनेस के लिए अलग से समय निकालना व्यस्त जीवनशैली में आसान काम नहीं। सुबह जल्दी उठकर 20-30 मिनट पैदल चलने, योग करने या जिम जाने के लिए भी लोगों को मुश्किल से वक्त मिलता है। ऐसे में आप दफ्तर की कुर्सी पर बैठकर भी कुछ सरल योगासन कर सकते हैं, जिनसे आपके काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सेहत भी बनी रहेगी। ये योगासन न केवल शरीर को सक्रिय रखते हैं बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

इसके अलावा अगर आप लगातार डेस्क वर्क करते हैं तो डेढ़-दो घंटों की अवधि के बीच में वक्त निकालकर वाॅक कर लें या सीधे खड़े हो जाएं। अब जानते हैं ऑफिस में बैठे-बैठे किए जाने वाले कुछ आसान योगासन और उनके फायदे।
विज्ञापन

2 of 6
सीटेड कैट काऊ पोज - फोटो : adobe
सीटेड कैट-काउ पोज

दफ्तर में बैठकर कमर व पीठ से जुडे योगासन का अभ्यास आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए कुर्सी पर सीधे बैठें और सांस लेते हुए रीढ़ को हल्का सा पीछे की ओर मोड़ें। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें और ठोड़ी को सीने से लगाएं। यह योगासन गर्दन, कंधे और पीठ के तनाव को दूर करता है और लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न को कम करता है।
विज्ञापन

3 of 6
शोल्डर रोल्स - फोटो : Adobe
कंधे घुमाना

इसे शोल्डर रोल्स पोज कह सकते हैं। इसमें कंधों को धीरे-धीरे आगे और फिर पीछे की ओर गोलाकार घुमाएं। इसे 5–10 बार दोहराएं। यह आसन कंधों की अकड़न दूर करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने वालों के लिए यह सबसे सरल और उपयोगी अभ्यास है।

4 of 6
गर्दन घुमाना - फोटो : adobe
नेक स्ट्रेच 

कुर्सी पर बैठकर गर्दन को दाईं-बाईं और ऊपर-नीचे धीरे-धीरे झुकाएं। इससे गर्दन की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है। यह अभ्यास फोन या कंप्यूटर पर अधिक देर काम करने वाले लोगों के लिए वरदान है।
विज्ञापन

5 of 6
स्पाइनल ट्विस्ट - फोटो : adobe
सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट

कुर्सी पर बैठकर पीठ सीधी रखें और दाईं ओर कमर से घुमाते हुए कुर्सी के हैंडल को पकड़ें। कुछ सेकंड रुककर सामान्य स्थिति में लौटें और फिर यही प्रक्रिया बाईं ओर करें। यह आसन रीढ़ की लचीलापन बढ़ाता है और पाचन तंत्र को भी सक्रिय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गहरी सांस लेना - फोटो : Adobe
डीप ब्रीदिंग 

कुर्सी पर आराम से बैठें, आंखें बंद करें और गहरी सांस अंदर लें, फिर धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। इसे 2–3 मिनट तक करें। यह अभ्यास तनाव को तुरंत कम करता है, दिमाग को शांत करता है और कार्यक्षमता बढ़ाता है।
 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें