फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग टिप्स: सितंबर खत्म, फिटनेस नहीं! अक्टूबर में करें ये 30 दिन का आसान योग चैलेंज

Fri, 02 Oct 2026 03:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

30-Day Yoga Challenge : फिटनेस के लिए हमेशा बड़े लक्ष्य बनाने की जरूरत नहीं होती। रोजाना कुछ मिनट अपने शरीर और सांस पर ध्यान देना भी एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। अक्टूबर के इन 30 दिनों में योग को बोझ नहीं बल्कि रोज की छोटी आदत बनाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
30 दिन का योग चैलेंज - फोटो : AI

October Yoga Routine: सितंबर खत्म हो गया है, लेकिन फिटनेस का लक्ष्य क्यों खत्म हो? अक्टूबर की शुरुआत अपने रूटीन को दोबारा पटरी पर लाने का अच्छा मौका हो सकती है। इसके लिए जिम की भारी-भरकम एक्सरसाइज या घंटों वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। अगर आप योग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो अगले 30 दिनों का आसान योग चैलेंज अपनाकर धीरे-धीरे नियमित अभ्यास की आदत बना सकते हैं।

इस चैलेंज का फोकस कठिन आसनों पर नहीं, बल्कि नियमितता, स्ट्रेचिंग, सांस पर ध्यान और शरीर की सहज गतिशीलता पर रहेगा। शुरुआत में सिर्फ 10 मिनट निकालें और धीरे-धीरे इसे 20-25 मिनट तक ले जा सकते हैं। सुबह का समय सुविधाजनक हो तो बेहतर, लेकिन ऐसा समय चुनना ज्यादा जरूरी है जिसे आप रोज निभा सकें।

अक्टूबर के 30 दिनों को चार हिस्सों में बांटकर आप शरीर को बिना अचानक ज्यादा दबाव दिए योग की आदत डाल सकते हैं। पहले सप्ताह में हल्की स्ट्रेचिंग और सांस के अभ्यास, दूसरे सप्ताह में आसान योगासन, तीसरे सप्ताह में संतुलन और फ्लेक्सिबिलिटी तथा आखिरी सप्ताह में पूरे रूटीन को शामिल किया जा सकता है। सितंबर की अधूरी फिटनेस लिस्ट को भूलकर अक्टूबर के अगले 30 दिनों को अपना योग चैलेंज बनाइए।

विज्ञापन

2 of 6
30 दिन का योग चैलेंज - फोटो : AI

30 दिन योग चैलेंज: अक्टूबर में ऐसे बनाएं अपना आसान रूटीन


पहला सप्ताह- आसान स्ट्रेचिंग से शुरुआत करें

  • पहले सप्ताह का लक्ष्य शरीर को योग के लिए तैयार करना रखें।
  • सुबह या शाम कुछ मिनट गर्दन, कंधे, हाथ, कमर और पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग से शुरुआत करें।
  • इसके बाद कुछ आसान अभ्यास जैसे ताड़ासन, बालासन और सुखासन को अपनी क्षमता के अनुसार शामिल कर सकते हैं।
  • रोज 10-12 मिनट अभ्यास का लक्ष्य रखें।
विज्ञापन

3 of 6
30 दिन का योग चैलेंज - फोटो : AI

दूसरा सप्ताह- आसान योगासन जोड़ें

दूसरे सप्ताह में रूटीन को थोड़ा आगे बढ़ाएं। भुजंगासन, मार्जरी आसन और अधोमुख श्वानासन जैसे आसनों को प्रशिक्षित योग शिक्षक के मार्गदर्शन या सही तकनीक समझने के बाद शामिल किया जा सकता है।

हर आसन को अपनी क्षमता के अनुसार करें। शरीर को जबरदस्ती किसी मुद्रा में ले जाने की कोशिश न करें। प्रतिदिन 15 मिनट आसनों के अभ्यास को दें।

4 of 6
30 दिन का योग चैलेंज - फोटो : AI

तीसरा सप्ताह- बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी पर फोकस

अब रूटीन में वृक्षासन जैसे संतुलन वाले आसान आसन शामिल किए जा सकते हैं। इस सप्ताह का उद्देश्य परफेक्ट पोज बनाना नहीं, बल्कि शरीर के संतुलन और मूवमेंट पर ध्यान देना है।
जरूरत पड़ने पर दीवार या किसी स्थिर सहारे का इस्तेमाल करें। योगाभ्यास की अवधि बढ़ाकर 15-20 मिनट अभ्यास को दें।

विज्ञापन

5 of 6
30 दिन का योग चैलेंज - फोटो : AI

चौथा सप्ताह- अपना मिनी योग फ्लो बनाएं

चौथे सप्ताह में पहले सीखे गए आसान आसनों को एक छोटे फ्लो में जोड़ा जा सकता है। उदाहरण के लिए, ताड़ासन से मार्जरी आसन, फिर बालासन से भुजंगासन, उसके बाद वृक्षासन और अंत में शवासन। हर मुद्रा के बीच पर्याप्त समय लें और सांस को सहज रखें। योग अवधि का टारगेट 20 से 25 मिनट प्रतिदिन का रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
30 दिन का योग चैलेंज - फोटो : AI

माह के आखिरी दो दिन

हल्का योग और रिलैक्सेशन

29वें दिन शरीर को ज्यादा चुनौती देने के बजाय हल्की स्ट्रेचिंग और रिलैक्सेशन करें। कुछ मिनट शांत बैठकर अपनी सांस पर ध्यान देना भी रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। आज आप 15 मिनट का योगाभ्यास अपनाएं।

आखिरी दिन पूरा योग रूटीन दोहराएं

30वें या आखिरी दिन पूरे महीने के दौरान किए गए अभ्यासों में से वे आसन चुनें जो आपको सहज लगते हैं। उनसे अपना 20-25 मिनट का व्यक्तिगत योग रूटीन तैयार करें। इस दिन खुद से यह भी पूछें, कि क्या मैं अगले महीने भी रोज 15-20 मिनट योग के लिए निकाल सकता हूं?30 दिन के योग चैलेंज के दौरान रोजाना कुछ मिनट अपने शरीर और सांस पर ध्यान देना भी एक अच्छी शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें