फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026 Fitness Resolutions: 1 जनवरी से जिम जाने का संकल्प लेने की बजाय शुरू करें इन योगासनों का अभ्यास

Thu, 25 Dec 2025 11:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2026 Fitness Resolutions: नए साल पर बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लें। 1 जनवरी से पांच योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का निश्चय करें।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल के योग संकल्प - फोटो : Amar Ujala
New Year 2026 Fitness Resolutions : नया साल आते ही हम बड़े-बड़े फिटनेस वादे करते है। जिम जाएंगे, रोज पसीना बहाएंगे, बाॅडी ट्रांसफोर्मेशन करेंगे आदि। लेकिन सच्चाई ये है कि साल का पहला महीना जनवरी खत्म होते होते जिम कार्ड अलमारी में पड़ा रह जाता है और शरीर बिस्तर पर। फिटनेस तो दिन महीने का कोई प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि रोज का अभ्यास है। 

साल 2026 में सेहतमंद बनाना चाहते हैं तो नए साल पर कुछ ऐसे संकल्प लें, जिनको पूरा करना आसान हो और जो आपके संपूर्ण जीवन को सरल बना सकते हैं। डाइटिंग, जिम या वर्कआउट का संकल्प छोड़िए, इस साल स्वास्थ्य के स्थाई इलाज के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें। योग और ध्यान कहीं पर भी, किसी भी वक्त आसानी से किया जा सकता है। 

प्रतिदिन कुछ योगासनों का अभ्यास संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इन कुछ योगासनों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। New Year 2026 में अगर सच में शरीर, मन और सांस को साथ लेकर चलना चाहते हैं, तो जिम नहीं, योग से शुरुआत कीजिए।
विज्ञापन

2 of 6
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala
New Year 2026 के लिए बेस्ट योगासन जो रोज किए जा सकते हैं

ताड़ासन

यह योग की नींव है। सीधे खड़े होकर किया जाने वाला यह आसन रीढ़ को मजबूत करता है, पोश्चर सुधारता है और शरीर में स्थिरता लाता है। ताड़ासन के अभ्यास से कमर और पीठ दर्द में राहत, लंबाई और संतुलन में सुधार और दिन की सुस्ती दूर होती है।
विज्ञापन

3 of 6
भुजंगासन - फोटो : Freepik
भुजंगासन

भुजंगासन को जीवनशैली में शामिल करके कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस योगासन का अभ्यास कर सकते हैं, जो रीढ़ का लचीलापन बढ़ाता है, पेट की चर्बी कम करने में सहायक है और तनाव और थकान घटाता है।

4 of 6
Vajrasana - फोटो : pexel
वज्रासन 

यह इकलौता आसन है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। इसके अभ्यास से पाचन मजबूत, एसिडिटी और गैस में राहत और मन को शांत करता है।
विज्ञापन

5 of 6
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar Ujala
अधोमुख श्वानासन 

यह पूरे शरीर को एक साथ एक्टिव करने वाला आसन है। इसके नियमित अभ्यास से वजन घटाने में मदद मिलती है। हाथ, पैर और पीठ मजबूत होती है और रक्त संचार बेहतर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भ्रामरी प्राणायाम (Bee Breathing) - फोटो : इंस्टाग्राम
प्राणायाम

प्राणायाम श्वास पर ध्यान केंद्रित करने वाला आसन है। इसके अभ्यास से फेफड़े मजबूत होते हैं। मेटाबॉलिज़्म तेज और चिंता व नींद की समस्या में राहत मिलती है। 

-----------------------

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें