नया साल आते ही सबसे बड़ा संकल्प फिटनेस का होता है। लोग फिट बॉडी, हेल्दी माइंड और एनर्जेटिक लाइफ चाहते हैं। जिम की महंगी मेंबरशिप, डाइटिंग और जल्दी परिणाम के लालच में लोग अक्सर कुछ हफ्तों में ही हार मान लेते हैं। कई लोगों ने अभी से सोच लिया होगा कि नए साल में वह मेकओवर या बाॅडी ट्रांसफाॅर्मेशन करके सबको हैरान कर देंगे और अपने जीवन में कुछ सकारात्मक और प्रभावी बदलाव लाएंगे। लेकिन स्थायी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ कहने या सोचने से नहीं होगा, बल्कि योग इसका भरोसेमंद रास्ता है।
योग केवल वजन घटाने का जरिया नहीं, यह शरीर को भीतर से मजबूत बनाने की प्रक्रिया है। 1 जनवरी से अगर रोज 30- 40 मिनट भी सही योगासन शुरू कर दिए जाएं, तो दो से तीन महीनों में शरीर की बनावट, लचीलापन, पाचन और मानसिक स्थिरता सब बदलने लगता है। योग का असर धीमा दिखता है, लेकिन टिकाऊ होता है। इसलिए अगर आप साल 2026 में बाॅडी ट्रांसफाॅर्मेशन चाहते हैं तो कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत 1 जनवरी से डाल लें।