शवासन
- फोटो : Istock
शवासन योग
थायराइड और डायबिटीज दोनों ही समस्या में शवासन का अभ्यास असरदार है। शवासन से शरीर को आराम मिलता है। तनाव दूर होता है और ऊर्जा बढ़ती है। ये आसन रक्तचाप, अनिद्रा और एंग्जायटी से भी राहत दिलाता है। इस आसन से हाई बीपी, नींद न आना, जल्दबाजी, चिड़चिड़ापन, बेचैनी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
शवासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर आंखें बंद कर लें। पैरों को फैलाएं और घुटनों व पंजों को आराम दें। हाथों को शरीर के साथ रखते हुए ध्यान धीरे-धीरे शरीर के हर अंग पर ले जाएं। धीमी और गहरी सांस लें।