फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग टिप्स: घंटों मोबाइल देखने से गर्दन अकड़ जाती है? ये 5 योगासन और स्ट्रेचिंग आजमाएं

Fri, 18 Sep 2026 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Yoga Poses for Mobile Neck: घंटों मोबाइल देखने से गर्दन में अकड़न और खिंचाव महसूस होता है? जानें मोबाइल नेक से बचने के लिए 5 आसान योगासन और स्ट्रेचिंग, साथ ही सही पोस्चर और स्क्रीन टाइम टिप्स।
 
विज्ञापन
1 of 6
What Is Text Neck Syndrome - फोटो : AI

Mobile Neck Pain Yoga Tips: आज के दौर में मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग घंटों फोन पर स्क्रॉलिंग, चैटिंग, वीडियो देखने या काम करने में समय बिताते हैं। लेकिन लंबे समय तक गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखने की आदत शरीर के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। कई लोगों को लंबे स्क्रीन टाइम के बाद गर्दन में अकड़न, कंधों में खिंचाव और ऊपरी पीठ में असहजता महसूस होती है।

लगातार एक ही मुद्रा में रहने से गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त तनाव पड़ सकता है। इसी को मोबाइन नेक या टेक नेक कहा जाता है। हालांकि गर्दन की परेशानी के कई कारण हो सकते हैं और हर दर्द को केवल मोबाइल के इस्तेमाल से जोड़ना सही नहीं है।

अगर लंबे समय तक बैठने या फोन इस्तेमाल करने के बाद गर्दन में सामान्य जकड़न महसूस होती है, तो मुद्रा सुधारने के साथ हल्की स्ट्रेचिंग और व्यायाम मददगार हो सकते हैं। यहां हम ऐसे 5 आसान योगासन और स्ट्रेच बता रहे हैं जिन्हें सामान्य तौर पर घर पर किया जा सकता है।

ध्यान रखें कि अगर गर्दन का दर्द तेज है, चोट के बाद शुरू हुआ है, हाथ में सुन्नपन व कमजोरी है, चक्कर आते हैं या दर्द लगातार बना रहता है, तो योग या स्ट्रेचिंग करने के बजाय डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें।

विज्ञापन

2 of 6
गर्दन की स्ट्रेचिंग - फोटो : AI

नेक साइड स्ट्रेच

सीधे बैठें या खड़े हो जाएं और कंधों को रिलैक्स रखें। धीरे-धीरे सिर को दाईं ओर झुकाएं, जैसे दाहिना कान कंधे की तरफ ले जा रहे हों।

कुछ सेकंड आराम से रुकें और फिर सिर को सामान्य स्थिति में लाएं। इसके बाद दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

ध्यान रखें: गर्दन को खींचने के लिए हाथ से जोर न लगाएं। स्ट्रेच हल्का होना चाहिए, दर्दनाक नहीं।

विज्ञापन

3 of 6
चिन टक - फोटो : Adobe Stock

चिन टक

यह एक आसान पोस्चर व्यायाम है। सीधे बैठकर सामने देखें। अब ठुड्डी को हल्के से पीछे की ओर ले जाएं, जैसे आप गर्दन को लंबा कर रहे हों।

कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहने के बाद सामान्य स्थिति में लौटें। इसे धीरे-धीरे कई बार किया जा सकता है।

यह व्यायाम खास तौर-पैरों के सहारे आ जाएं। सांस लेते हुए पीठ को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाएं और छाती को थोड़ा आगे उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और सिरुटनों के बल बैठकर शरीर को धीरे-धीरे आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन या किसी आरामदायक सपोर्ट पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो लंबे समय तक सिर आगे की तरफ झुकाकर स्क्रीन देखते हैं।

4 of 6
कंधे का दर्द (मार्जरीआसन) - फोटो : Adobe Stock

कैट-काउ स्ट्रेच

योग में मार्जरीआसन बितिलासन यानी कैट काऊ पोज रीढ़ के लचीलेपन के लिए किया जाता है। 

चारों हाथ-पैरों के सहारे आ जाएं। सांस लेते हुए पीठ को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाएं और छाती को थोड़ा आगे उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और सिर को आराम से नीचे की ओर लाएं।

पूरी मूवमेंट को धीरे और नियंत्रित तरीके से करें। गर्दन को झटका न दें।

विज्ञापन

5 of 6
balasana - फोटो : pexel

बालासन

घुटनों के बल बैठकर शरीर को धीरे-धीरे आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन या किसी आरामदायक सपोर्ट पर टिकाएं। हाथों को आगे की तरफ फैला सकते हैं या शरीर के पास रख सकते हैं।

इस पोस्चर में आराम से सांस लें और शरीर को रिलैक्स करने की कोशिश करें। अगर घुटनों या गर्दन से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसे करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंधों और गर्दन के दर्द के लिए व्यायाम - फोटो : AI

शोल्डर रोल्स

कई बार गर्दन के साथ कंधों में भी तनाव जमा हो जाता है। इसके लिए सीधे बैठें और दोनों कंधों को धीरे-धीरे ऊपर, पीछे और नीचे की ओर गोल घुमाएं।

कुछ दोहराव के बाद दिशा बदलकर आगे की ओर भी कंधों को रोल्स करें।

यह बहुत आसान मूवमेंट है और लंबे समय तक डेस्क या मोबाइल पर रहने के दौरान छोटे ब्रेक में किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें