फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बार-बार उदास रहना नजरअंदाज न करें, हो सकती है गंभीर बीमारी, जानिए योग से इलाज

Sat, 27 Sep 2025 01:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Yoga For Sadness And Anxiety:  योग न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन को भी संतुलित करता है। यहां उदासी और मानसिक थकान से राहत देने वाले योग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उदासी और मानसिक थकान को कम करने वाले योग - फोटो : Adobe
Yoga For Sadness And Anxiety: क्या आप अक्सर बिना वजह उदास महसूस करते हैं? हर चीज होते हुए भी मन खाली सा लगता है? तो इसे सिर्फ 'मूड स्विंग' कहकर न टालें। बार-बार उदासी, मन का थक जाना, या खालीपन का एहसास, ये सब किसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन, एंग्जायटी और इमोशनल थकावट आम होती जा रही है, लेकिन इसका इलाज हमारे भीतर ही योग और प्राणायाम में छिपा है।


अक्सर उदास रहने के ये हो सकते हैं कारण
  • डिप्रेशन या एंग्जायटी डिसऑर्डर
  • हार्मोनल असंतुलन
  • नींद की कमी या अनियमित दिनचर्या
  • पोषण की कमी (B12, विटामिन D)
  • किसी पुराने ट्रॉमा या तनाव का असर

हालांकि अगर लगातार दो हफ्तों से ज़्यादा समय से आप निराशा, अनिच्छा, थकान, या आत्मग्लानि महसूस कर रहे हैं, तो किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें। साथ ही इस तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए नियमित योगाभ्यास करें। योग न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन को भी संतुलित करता है। यहां उदासी और मानसिक थकान से राहत देने वाले योग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भस्त्रिका प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
भस्त्रिका प्राणायाम
 
दिल को मजबूत बनाने, फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने और ऑक्सीजन का फ्लो भी बढ़ाने में भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास असरदार है। यह आसन तनाव और चिंता के प्रभावों का कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। अभ्यास के लिए रोजाना सुबह तीन या पांच मिनट नाक से गहरी और तेज सांस लें और छोड़ें। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुलोम-विलोम प्राणायाम (Alternate Nostril Breathing) - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुलोम विलोम

यह ब्रीदिंग टेक्निक आपको मानसिक स्थिरता और भावनात्मक संतुलन प्रदान करती है। अनुलोम विलोम प्राणायाम के अभ्यास से मानसिक तनाव और चिंता में राहत मिलती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है।
 

4 of 5
बालासन - फोटो : istock
बालासन

बालासन एक आरामदायक योगासन है जो शरीर और मन दोनों को शांत करने में मदद करता है। यह तनाव और चिंता को कम करके, पीठ दर्द से राहत दिलाने, पाचन में सुधार करने और शरीर को आराम देने में सहायक है। बालासन का अभ्यास मानसिक तनाव कम करता और आपके भीतर के डर और असुरक्षा की भावना को शांत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शवासन - फोटो : इंस्टाग्राम
शवासन

इस आसन के अभ्यास से तनाव और बेचैनी से राहत मिलती है। यह विश्राम आसन मानसिक थकान को दूर करता है और आपको आंतरिक शांति देता है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क शांत और तनाव व हल्के अवसाद से राहत पाने में मदद मिलती है। शवासन पूरे शरीर को आराम देता है। इस आसन से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की शिकायत को दूर किया जा सकता है। शवासन रक्तचाप कम करने में मदद करता है।

--------------------------
 
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें