फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mental Health Awareness Month: तनाव को कम कर दिमाग को तेज बनाएंगे ये खास योगासन

Sat, 16 May 2020 09:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
योगा - फोटो : फाइल फोटो
शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखने में योगा मददगार तो है ही साथ ही मानसिक रूप से भी यह बहुत लाभदायक है। योगा का अभ्यास करना किसी भी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। जीवन में आने वाले किसी भी तरह के तनाव को दूर करने में योगा का अभ्यास बहुत ही लाभदायक है। इसके नियमित अभ्यास से इंसान की स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे, जिसके अभ्यास से आप तनाव को कम करने के साथ दिमाग को भी तेज कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुखासन
सुखासन योग की सबसे आसान क्रिया है और सबसे ज्यादा लाभदायक भी है। इसके अभ्यास से मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति मिलती है। सुखासन के अभ्यास के लिए पैरों को पालथी मार कर बैठ जाएं और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। ध्यान रहें इस आसन को करते समय हाथों की मुद्रा का विशेष ख्याल रहे। इस आसन को करने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक पादासन
एक पादासन को करने के लिए दाएं पैर के घुटनों को मोड़ कर बांए पैर की जांघों पर रख दें। साथ ही दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर प्रणाम की मुद्रा में आ जाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद आराम की अवस्था में वापस आ जाएं। एक पादासन को करने से मानसिक तनाव से निजात मिलता है और शरीर फुर्तीला हो जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भुजंगासन
इस आसन के अभ्यास के लिए सर्वप्रथम पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद हथेली को कंधे के सीध में रखें। दोनों पैरों के बीच में दूरी नहीं होनी चाहिए तथा पैर तने हुए होने चाहिए। इसके बाद सांस लें और शरीर के अगले भाग को ऊपर की ओर उठाएं। इस बात का ख्याल रहे की कमर पर ज्यादा खिंचाव ना आने पाए। कुछ सेकंड्स इसी अवस्था में बने रहे। फिर गहरी सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाए। शरीर का लचीलापन बनाए रखने और पेट की चर्बी घटाने में भी यह आसन बहुत मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें