फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: मांसपेशियों को स्वस्थ रखने से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक, मयूरासन योग सेहत के लिए है बहुत लाभकारी

Thu, 27 Oct 2022 12:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
योग के नियमित अभ्यास की बनाएं आदत - फोटो : Pixabay
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को शारीरिक सक्रियता बनाए रखने की सलाह देते हैं, हालांकि समय की कमी के चलते लोगों को लिए रोजाना जिम जाना कठिन हो सकता है। ऐसे में योग को दिनचर्या में शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। मयूरासन योग का अभ्यास करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। मयूरासन योग मुद्रा पूरे शरीर को मजबूत करने, कोर को विकसित करने और शरीर के ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए सहायक है। कई प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं में भी इस योग से लाभ पाया जा सकता है।

योग विशेषज्ञ कहते हैं, इस योग के लिए आपको विशेष अभ्यास की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसमें शरीर के संतुलन को कलाइयों के सहारे बनाए रखने की आवश्यकता होती है। मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की सेहत को बेहतर रखने के लिए इस योग के अभ्यास के लाभ हो सकते हैं।

मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देने के साथ रक्त के संचार को ठीक रखने और बॉडी डिटॉक्स के लिए इस योग का अभ्यास किया जा सकता है। आइए इस योग को करने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शारीरिक मुद्रा में समस्या के कारण होने वाली परेशानी - फोटो : istock
शारीरिक मुद्रा और मांसपेशियां रहती है ठीक

मयूरासन का अभ्यास शारीरिक मुद्रा में सुधार करने और शक्ति के स्तर को बढ़ाने में आपके लिए मददगार माना जाता है। रीढ़ और जोड़ों से संबंधित विकारों को दूर करने और मांसपेशियों की ताकत को बेहतर बनाए रखने में भी इस योग के लाभ हैं। यह पेट, आंतों, यकृत, अग्न्याशय और किडनी जैसे पाचन अंगों को मजबूत करता है और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में भी मदद करता है। फेफड़ों के कामकाज को ठीक रखने और शारीरिक मुद्रा में गड़बड़ी के कारण होने वाले विकारों को दूर करने में भी इसके लाभ हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्या - फोटो : istock
मानसिक स्वास्थ्य में होता है सुधार

मयूरासन योग का अभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थ और फिट रखने में मदद करता है। यह दिमाग को आराम देने, तनाव और चिंता जैसे विकारों के जोखिम को कम करने में आपके लिए सहायक अभ्यास है। मानसिक स्वास्थ्य विकारों को दूर करने से शारीरिक स्वास्थ्य में भी लाभ मिलता है। इस योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर शरीर को डिटॉक्स करना भी आसान रहता है।
विज्ञापन

4 of 4
नियमित योग की बनाएं आदत - फोटो : Istock
मयूरासन के इन फायदों के बारे में भी जानिए

मयूरासन कई प्रकार से आपकी सेहत को लाभ दे सकता है।
  • मयूरासन मुद्रा शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक है, इससे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है।
  • पाचन तंत्र के कार्य में सुधार करता है और पेट के अंगों को मजबूत बनाता है।
  • आपके प्रजनन तंत्र को मजबूत और टोन करता है।
  • मयूरासन के अभ्यास से यौन क्रिया में सुधार होता है।
  • आपकी कोहनी, कलाई, रीढ़ और कंधों को मजबूत बनाने वाला अभ्यास है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें