कोरोना के इस दौर में लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। संक्रमण ने शरीर के जिन अंगों को सबसे अधिक प्रभावित किया, फेफड़े उनमें से एक हैं। कोरोना के अलावा हर साल बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर ने भी लोगों के फेफड़ों पर नकारात्मक असर डाला है। फेफड़ों के माध्यम से पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार होता है, ऐसे में इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर आपको गंभीर मुसीबतों में डाल सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए कई तरह के योगासनों के अभ्यास को विशेष फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका नियमित रूप से अभ्यास करना फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।