फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: ऐसे लोगों को जरूर करना चाहिए 'लेग्स अप द वॉल' पोज का रोजाना अभ्यास, जानिए इसके क्या फायदे हैं?

Sun, 15 May 2022 11:46 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विपरीत करनी आसन - फोटो : istock
शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। योग, शरीर के तनाव को दूर करने के साथ लचीलेपन में सुधार करने में मदद करते हैं। मन और शरीर, दोनों पर ही योगासनों का सकारात्मक असर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी उम्र के लोगों को रोजाना योगाभ्यास के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। ऐसा करके आप शारीरिक निष्क्रियता के जोखिम को कम कर सकते हैं, जिसे मौजूदा समय में कई तरह की बीमारियों के प्रमुख कारण के तौर पर देखा जाता है। अपनी शारीरिक स्थिति के आधार पर सभी लोगों को दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करना चाहिए।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के सभी अंगों के लिए जिन योगाभ्यासों को सबसे फायदेमंद माना जाता है, लेग्स अप द वॉल पोज या विपरीत करणी योग का अभ्यास उनमें से एक है। पैरों से लेकर सिर तक की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के साथ रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने में विपरीत करणी योग को काफी कारगर माना जाता है। तनाव और चिंता को कम करने के साथ कई तरह की शारीरिक जटिलताओं से बचाव के लिए लेग्स अप द वॉल पोज का रोजाना अभ्यास आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विपरीत करणी योग करने का तरीका - फोटो : Istock
विपरीत करणी योग का अभ्यास कैसे किया जाए?

विपरीत करणी योग का अभ्यास शारीरिक क्षमता को बढ़ाने और रक्त के संचार को व्यवस्थित बनाए रखने के सबसे कारगर अभ्यासों में से एक है। नियमित रूप से इस योग के अभ्यास की आदत आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकती है। इस योग का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और हाथ और पैरों को जमीन पर सीधा रखें। अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर उठायें जिससे 90 डिग्री का कोण बनता हो। सुनिश्चित करें कि पीठ और सिर जमीन पर ही टिका रहे। इस स्थिति में कुछ देर तक रहें और फिर पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 4
नियमित योग करने के लाभ - फोटो : Istock
विपरीत करणी योग के क्या लाभ हैं?

लेग-अप-द-वॉल पोज़ से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को कई तरह के लाभ हो सकते है। गर्दन से लेकर पैरों तक की मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इस योगाभ्यास की आदत विशेष लाभप्रद हो सकती है। 
  • शरीर को आराम दिलाने और थकाम कम करने के लिए फायदेमंद अभ्यास।
  • तनाव से राहत दिलाता है।
  • घुटने के दर्द को कम करने में सहायक।
  • गर्दन में तनाव और दर्द से राहत मिलता है। 
  • पैरों की थकावट को दूर करने में विशेष लाभप्रद अभ्यास है। 
  • आपके दिमाग को शांत रखता है।
  • पीठ दर्द की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
गर्भावस्था में योग को लेकर सावधानी - फोटो : Pixabay
विपरीत करणी योग की सावधानियां

लेग-अप-द-वॉल पोज़ करते समय यदि आपको पैरों से 90 डिग्री का कोण बनाने में दिक्कत का अनुभव होता है तो इसके लिए आप किसी दीवार का सहारा ले सकते हैं। मासिक धर्म या फिर कूल्हे-घुटने की चोट की स्थिति में इस योगाभ्यास को करने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं, उच्च रक्तचाप या हर्निया वाले लोगों को इस योग के अभ्यास से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें