फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट का ये आसन आपको दिलाएगा कमर दर्द से राहत

Thu, 21 Dec 2017 08:22 AM IST
amarujala.com- presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 4
दिन भर दफ्तर में बैठकर काम करने से अगर आप कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो 10 मिनट का ये योग आपकी इस समस्या को दूर कर देगा। अगर आप रोज 10 मिनट कोणासन का अभ्यास करेंगे तो आपको इसके कई और भी फायदे नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। इसके अलावा यह पेट, शरीर के निचले हिस्से, कमर, बाजू और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने में फायदेमंद है। अगली स्लाइड में जानें इसे करने का तरीका
विज्ञापन

3 of 4
- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच में गैप रखें। 
- सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और हथेलियों को जोड़ लें।
- अब सांस छोड़ते हुए दाईं ओर झुकें, कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए सीधे हो जाएं।
- अब इसी‌ प्रक्रिया को बाईं ओर झुककर दोहराएं।
विज्ञापन

4 of 4
इस आसन को करने कुछ सावधानियां भी रखना जरूरी होता है। बहुत तेज दर्द की स्थिति में या स्पोंडलाइटिस के मरीज इस आसन को न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें