अगर आप भी किसी से हाथ मिलाते वक्त शर्मिदंगी महसूस करते हैं क्योंकि आपके हाथ अक्सर पसीने से गीले होते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। आमतौर पर पसीना आना स्वाभाविक बात है लेकिन कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा पसीना आता है जो उनके लिए कई बार शर्मिदंगी की वजह बन जाता है।आइए जानते हैं कैसे इन घरेलु तरीकों से हम इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।
विज्ञापन
2 of 6
नींबू
नींबू
नींबू के रस में छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा होने तक अच्छी तरह मिलाएं। आपको शरीर के जिस हिस्से पर ज्यादा पसीना आता है वहां ये पेस्ट 10 मिनट तक लगा लें। 10 मिनट के बाद इस पेस्ट को धो लें।
विज्ञापन
3 of 6
बेकिंग सोडा
- फोटो : getty images
बेकिंग सोडा
गर्म पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें पसीने वाले हाथों को डुबोएं। ऐसा आपको सिर्फ कुछ मिनट ही करना है। आप देखेंगे कि ऐसा करने के बाद कई घंटो बाद तक आपकी हथेलियों में पसीना नहीं आएगा।
4 of 6
एप्पल विनेगर
एप्पल विनेगर
हाथ-पैरों को गुनगुने पानी से धोकर पौंछ ले। इसके बाद सेब के सिरके को रूई की मदद से प्रभावित जगह पर रात भर के लिए लगाएं। सुबह इसे ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
5 of 6
ग्रीन टी
ग्रीन टी
अगर आपको बहुत पसीना आता है तो आप चाय या कॉफी का सेवन कम कर दें या फिर छोड़ दें। चाय की जगह ग्रीन टी का उपयोग करना शुरू कर दें। इसके अलावा एक कटोरे में पानी डालकर उसमें 3-4 टी बैग डाल दें। टी बैग वाले इस पानी में अपने हाथ कुछ देर डुबोकर रखें। ऐसा करने से प्राकृतिक रूप से आपके हथेलियों का पसीना साफ हो जाएगा।