फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नींद लेने की वजह से मर्दों को हो सकती है ये गंभीर बीमारी, हो जाएं सतर्क

Mon, 27 Aug 2018 04:44 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड से देर तक फोन पर बात करने के चक्कर में अगर आप भी देर रात तक जागते रहते हैं। जिसकी वजह से आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो सतर्क हो जाएं। ऐसा करने वाले मर्द जल्द ही एक गंभीर बीमारी के शिकार बन सकते हैं।बता दें, जो पुरूष रात में कम नींद लेते हैं उनका दिल जल्द ही बीमार हो सकता है। बता दें, पांच घंटे से कम समय के लिए सोने वाले अधेड़ उम्र के पुरूषों में दिल का दौरा पड़ने या आघात होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
इस विषय पर पहले हुए कई अध्ययनों में इस बात के स्पष्ट सबूत नहीं थे कि कम नींद लेने का संबंध भविष्य में दिल की बीमारी से जुड़ा हो सकता है। लेकिन हाल ही में 50 वर्ष की आयु वाले पुरूषों पर एक अध्ययन किया गया। जिसमें इस खतरे के बारे में शोध किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
स्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के मोआ बेंगटसन ने कहा, ‘‘बेहद व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए सोना समय बर्बाद करने जैसा हो सकता है लेकिन हमारे अध्ययन के अनुसार कम नींद लेने से भविष्य में दिल की बीमारी होने का खतरा हो सकता है।’’ 

 

4 of 5
वर्ष 1993 में इस अध्ययन में भाग लेने के लिए 1943 में जन्मे और गोथेनबर्ग में रह रहे पुरूषों की 50 फीसदी आबादी में से इन लोगों को रैंडम तौर पर चुना गया था।अध्ययन में पाया गया कि रात में पांच घंटे या उससे कम समय तक सोने वाले पुरुषों में उच्च रक्त चाप, मधुमेह, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि और खराब नींद की समस्या आम पाई गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोआ का ये अध्ययन बताता है कि व्यक्ति के लिए नींद बेहद जरुरी है और अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हम सभी के पास तय घंटे होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें