ड्राई फ्रूट जरूरी
शाकाहारी भोजन में अधिक मात्रा में फाइबर, आवश्यक पोषण जैसे कि विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, अनसैचुरेटेड फैट और फाइटो केमिकल्स होते हैं। ये बेहतर वजन प्रबंधन में सहायक हैं और कोलेस्ट्रॉल स्तर कम करके ब्लड प्रेशर को स्थिर रखते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इस तरह के आहार में नट्स बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि इनमें बेहद जरूरी फैटी एसिड और अनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो वजन घटाने में सहायक होते हैं। जंक फूड की जगह अखरोट, बादाम, पिस्ता और मूंगफली को स्नैक्स में शामिल कर आप अपनी बढ़ती कमर को नियंत्रित कर सकती हैं।